फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   police, meeting, case

थाना प्रभारी को लगाई कड़ी फटकार, केस की दुबारा से जांच के दिए आदेश, जांच कमेटी भी बनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
police, meeting, case
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नहीं पहुंचने पर डीसी सुजान सिंह ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने एजेंडे में रखी गई 12 में से 3 शिकायतों को छोड़कर शेष सभी शिकायतों का निपटान कर दिया गया। डीसी ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें। एक शिकायत की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी बिलासा राम को कड़ी फटकार लगाई और गांव बालू निवासी सतनाम के साथ मारपीट के मामले में फिर से जांच करने के निर्देश दिए। सतनाम सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की बजाए उल्टा पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ 182 के तहत कार्रवाई कर दी है। इस पर डीसी ने जांच अधिकारी से जवाब तलब किया। जब जांच अधिकारी डीसी को अपनी बातों से संतुष्ट नहीं कर पाए तो डीसी ने कहा कि इस मामले की फिर से जांच की जाए। जो पूछा जा रहा है, उसका जवाब नहीं दिया जा रहा। उन्होंने समिति सदस्य केवल कृष्ण गढ़ी को जांच समिति में शामिल करते हुए पूरे मामले की फिर से जांच के निर्देश जारी किए। दूसरी शिकायत में कलायत निवासी महीपाल के खिलाफ बिजली चोरी का मामला था। जिसमें विद्युत निगम के एक्सईएन भी सही जानकारी नहीं दे पाए तो डीसी ने एक्सईएन को निर्देश देते हुए कहा कि आप जिस भी शिकायत के संबंध में जवाब देने आते हैं, उसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए और पूरी तैयारी करके आएं। एजेंडे के अलावा डीसी ने दर्जनों की संख्या में शिकायत लेकर आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतें सौंप कर कार्रवाई से उन्हें अवगत करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी विरेंद्र विज, एसडीएम कमलप्रीत कौर एवं शशी वसुंधरा, नगराधीश एवं कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कुलवंत सिंह, बलजिंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता देवीलाल, सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना में चल रहा है ठेका, उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त ठेके की पैरवी करते नजर आए
ढांड निवासी चांदी राम की शिकायत थी कि स्कूल के निकट शराब का ठेका चल रहा है। जिस पर डीसी ने पूछा तो उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त का जवाब था कि इस नियम में छूट की मांग की जा रही है। जिस पर कष्ट निवारण समिति सदस्य केवल कष्ण गढ़ी ने कहा कि जब नियम ही नहीं है तो वहां ठेका क्यों चल रहा है। इस पर डीसी ने तुरंत वहां से ठेके को हटाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी की एक्सलेनेशन जारी करने के निर्देश
कैथल निवासी निवासी बाल कृष्ण की गंदे पानी की निकासी की समस्या के संदर्भ में शिकायत की सुनवाई के उपरांत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में विलंब करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को स्पष्टीकरण जारी करें।
नहीं सुन रहे अधिकारी
सांच गांव निवासी कृष्ण लाल शर्मा ने कहा किउनके आधे एकड़ की फसल के लिए पाइप डाले जाने हैं। लेकिन एक्सईएन से लेकर बड़े अधिकारियों तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। डीसी ने तुरंत निर्देश जारी किए कि पुलिस सहायता लेकर उसके पाइप डलवाए जाएं।
सुलभ शौचालयों की देख-रेख सुनिश्चित करें
प्रताप गेट निवासी विजय कुमार की सुलभ शौचालय से संबंधित शिकायत के संदर्भ में नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सुलभ शौचालयों की देख-रेख सुनिश्चित करें। बाता निवासी हुकम सिंह की बुढापा पेंशन से संबंधित शिकायत के संदर्भ में जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे ऐसे मामलों को व्यक्तिगत रूचि लेकर पूर्ण करवाएं तथा वृद्घ व्यक्तियों के आवेदन ऑनलाईन करने में मदद करें। इस बैठक में विरेंद्र कुमार, रघबीर, किताबा, रामकुमार की शिकायतों पर निपटारा किया।
फसल खराब होने पर बैठक बुलाने के निर्देश
गांव गुलियाणा निवासी रामकुमार की शिकायत पर डीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे पूरे जिले से संबंधित मामलों की जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक बुलाएं। उसमें संबंधित बीमा कंपनियों के खिलाफ फैसला लिया जाएगा।

किताब सिंह डीग की शिकायत पर डीसी ने करीब आधे घंटे तक पूरे इत्मीनान से शिकायत सुनीं और उसके खेत से निकल रहे रास्ते की शिकायत पर जानकारी लेकर शिकायतकर्ता को बताया कि उसके खेत से रास्ता सरकार ने निकाला हुआ है। इसीलिए इस शिकायत को बंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed