फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police Lines Kaithal team emerges champion at the Jadaula football tournament.

Kaithal News: जड़ौला फुटबॉल टूर्नामेंट में पुलिस लाइन कैथल की टीम बनी चैंपियन

Tue, 23 Jun 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police Lines Kaithal team emerges champion at the Jadaula football tournament.
अंडर-14 वर्ग में पहला स्थान हासिल कर ​खिल​खिलाते कैथल पुलिस लाइन फुटबॉल अकादमी के ​खिलाड़ी। - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जड़ौला गांव में 20 व 21 जून को आयोजित पांचवें फुटबॉल टूर्नामेंट में पुलिस लाइन कैथल की अंडर-14 टीम ने पूंडरी की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया तथा 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी जीती।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कैथल, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और जींद जिलों की कई टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन कैथल की टीम ने अनुशासित खेल, बेहतर तालमेल और आक्रामक रणनीति के दम पर प्रतिद्वंद्वी पूंडरी की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ टीम के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टीम की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने बताया कि लगातार अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत का है परिणाम : पवन सैनी
टीम के कोच पवन सैनी ने खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि टीम पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास कर रही थी और खिलाड़ियों ने मैदान पर सीखी गई रणनीतियों को बेहतर तरीके से लागू किया।
पवन सैनी ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की मजबूत टीमों के बीच खेलना आसान नहीं था, लेकिन खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास बनाए रखा और हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह जीत पूरे कैथल जिले के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जिला स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। भविष्य में टीम को और बेहतर तैयार किया जाएगा। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने विजेता टीम तथा कोच पवन सैनी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed