{"_id":"6817b634a32c3b2db206ae35","slug":"police-is-encouraging-youth-through-sports-kaithal-news-c-245-1-kht1001-131471-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही पुलिस
विज्ञापन
07 कैथल। गुहला की अनाज मंडी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते टीम के सदस्य
गुहला-चीका, कैथल। नशा मुक्ति मुहिम के तहत पुलिस की टीमों ने रविवार को खरकां, समाधा, उरलाना, पपराला, चीका, और गुहला की अनाज मंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें जागरूकता टीम ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया। नशा जागरूकता टीम में एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार की टीम शामिल रही।
जागरूकता टीम के सदस्यों ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। पुलिस का उद्देश्य नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का है। पुलिस टीम की ओर से अपील की गई कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना डायल 112 या एंटी नारकोटिक सैल कैथल के नंबर 9254049337 पर पुलिस विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के नशे का आदी है और नशा छोड़ना चाहता है तो वह भी सरकारी अस्पताल कैथल में दवाई लेकर नशा छोड़ सकता है। ऐसे व्यक्ति की पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।