फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police filtered hotels and dhabas to prevent disturbances on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने छाने होटल और ढाबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police filtered hotels and dhabas to prevent disturbances on Republic Day
Police filtered hotels and dhabas to prevent disturbances on Republic Day - फोटो : Kaithal
कैथल। गणतंत्र दिवस पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए पुलिस ने शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर जांच पड़ताल की। होटलों व ढाबों की तलाशी ली गई। साथ ही यहां ठहरे लोगों की जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन प्रबंधक सब इंस्पेक्टर बीरभान तथा थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर देवेंद्र ने अपनी टीम में गुप्तचर विभाग, आईबी टीम को शामिल करके होटल यश, पार्क व्यू लॉज, ग्रेस होटल, हर्ष होटल, सूरत होटल, कृष्णा होटल, डीबी होटल, सवन स्टार होटल, गुडविल होटल सहित शहर क्षेत्र के अन्य होटल, लॉज, धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों की जांच करते हुए वहां पर ठहरे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस ने होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। होटल प्रबंधकों को किसी असामाजिक तत्व व संदिग्ध व्यक्ति के होटल में ठहरने पर पुलिस को तुरंत सूचित करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा। इस समारोह में शानदार मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी, गणतंत्र दिवस समारोह में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। परेड का नेतृत्व आईपीएस प्रोबेशनर प्रबिना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed