फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   police fight

बदमाशों के साथ मुठभेड़ में छह राउंड फायरिंग के बाद तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
police fight
पिछले सप्ताह कैथल में अधिवक्ता से लूटी गई कार में राजौंद क्षेत्र में घूम रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में कई गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है। इसके लिए बदमाशों ने कई जिलों में वारदात का अंजाम देने की बात कबूली है। तीनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

सीआईए-1 परिसर में डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में शुक्रवार की देर रात सबइंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल तरसेम कुमार, एचसी मनीष कुमार, एचसी अजीत सिंह, कांस्टेबल हरीश कुमार, सिपाही संदीप कुमार की टीम चालक ईएचसी जगबीर सिंह गश्त पर थे। सूचना पर सीआईए-1 के एएसआई मुकेश कुमार, एचसी राजेश कुमार, ईएचसी देवेंद्र सिंह, तथा सिपाही संदीप भी पहुंचे। दो टीमें बनाकर अलेवा रोड राजौंद व असंध रोड पर नहर क्रास करके नाकाबंदी की गई। वहां से गुजर रहे एक स्विफ्ट कार सवारों को पुलिस रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार असंध की ले भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पूंडरी रोड पर पुलिस को कट मारकर राजौंद की ओर घुमा लिया। कई किलोमीटर तक पीछा करने पर नहर पटरी मंडवाल पर कार अनियंत्रित होकर पटरी किनारे बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में उतर गई। आरोपियों ने पुलिस पर दो सीधे फायर किए। एक गोली पुलिस गाड़ी के रेडिएटर में जा लगी। बचाव में पुलिस ने 4 राउंड हवाई फायर किए। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे नवदीप उर्फ छोटू पुत्र पवन उर्फ फंडी निवासी जैजवंती जिला जींद को काबू कर लिया। वहीं एक युवक भागने में सफल रहा। कार मेें फंसे दो अन्य की पहचान हरीकेश उर्फ टोनी बाबा निवासी शिमला थाना कलायत हाल निवासी संजय बस्ती चीका तथा चालक शेखर उर्फ हैप्पी पुत्र मुकेश निवासी गुमनहेड थाना छावला दिल्ली के रुप में हुई। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 2 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

जांच के दौरान स्विफ्ट गाड़ी 13 सितंबर को सेक्टर 21 से लूटी गई एडवोकेट जगदीप तंवर की पाई गई। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी जिला कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, हांसी व दिल्ली में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, छीना झपटी आदी के करीब एक दर्जन मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में दोषी है नवदीप: आरोपी नवदीप उर्फ छोटू व हरीकेश उर्फ टोनी वर्ष 2016 दौरान नरवाना में हुई एक हत्या के मामले में अदालत द्वारा सजायाब दोषी है। जो पेरोल पर फरार चल रहा है। तीनों आरोपी रविवार को न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed