फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police DAV dominate in basketball

बास्केट बॉल में पुलिस डीएवी का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police DAV dominate in basketball
46-कैथल। खिलाडिय़ों के साथ मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही व स्टाफ सदस्य। - फोटो : Kaithal
कैथल। महाराजा सूरजमल स्टेडियम, सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम व आरकेएसडी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में लड़कियों के विभिन्न स्पर्धाओं में मुकाबले हुए। खेलों में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही व कैथल ब्लॉक के खेल सचिव रामचंद्र मौण शामिल हुए। उन्होंने खेलों के आयोजन पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला खेल संचालक रमेश चहल ने बताया के बास्केट बॉल 14 वर्ष आयु वर्ग में डीएवी पुलिस लाइन स्कूल ने प्रथम और लिटिल फ्लावर स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बास्केट बॉल 17 वर्ष में सिल्वर ओक प्रथम और डीएवी पुलिस लाइन स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। 19 वर्ष में हिंदू कन्या स्कूल प्रथम रहा।
विज्ञापन

शतरंज खेल में 14 वर्ष एमटीएम हरसोला स्कूल प्रथम, 17 वर्ष में ओएसडीएवी स्कूल प्रथम और राजकीय उच्च विद्यालय नंबर-4 द्वितीय रहे। 19 वर्ष में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योडक़ प्रथम रहा। खो-खो लड़कियों में 14 वर्ष वर्ग में नैना-धोंस प्रथम व बरटा स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 वर्ष खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना-धोंस प्रथम व जाट स्कूल कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष वर्ग में नरड़ आंचल स्कूल प्रथम व माइलस्टोन स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी 14 वर्ष में गुहना स्कूल प्रथम और कठवाड़ सरकारी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष में गुहना प्रथम और देवबन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 19 वर्ष वर्ग में टीक ने प्रथम और दूसरा स्थान जाट स्कूल ने हासिल किया।
हैंडबॉल 14 वर्ष में प्रथम सिसला-सिसमोर सरकारी स्कूल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट में 14 वर्ष में डीएवी स्कूल कैथल प्रथम और दूसरा स्थान अखिल भारतीय स्कूल कैथल ने हासिल किया।

बैडमिंटन 14 वर्ष में डीपीएस स्कूल प्रथम व आरकेएसडी कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष में इंडस स्कूल प्रथम और दूसरा स्थान आरोही स्कूल ग्योंग ने हासिल किया। 19 वर्ष वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल प्रथम व दूसरा स्थान डीएवी पुलिस लाइन स्कूल कैथल ने हासिल किया। वॉलीबॉल 19 वर्ष वर्ग में कन्या विद्यालय कैथल ने प्रथम व दूसरा स्थान बरोट-बंदराना स्कूल ने प्राप्त किया। 17 वर्ष में बरोट-बंदराना प्रथम और एमटीएम स्कूल हरसोला ने दूसरा स्थान हासिल किया। 14 वर्ष में जीएमएस कुलतारण प्रथम और दूसरा स्थान एमटीएम हरसोला ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed