फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested the accused in the theft case

Kaithal: दिन के समय दुकानों को चिन्हित करता, रात में चोरी को देता अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 04:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 04:08 PM IST
सार

आरोपी राजू दिन के समय दुकानों की रेकी करता था और रात में पवन कुमार को बुलाता था। दोनों कार को दुकानों से दूर खड़ा कर, सीढ़ी की मदद से छत के रास्ते दुकानों में घुसते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
Police arrested the accused in the theft case
चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों कलायत क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जींद जिले के दुर्जनपुर गांव निवासी शातिर चोर पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कलायत और किठाना क्षेत्र की 12 दुकानों से चोरी के 8 मामले सुलझ गए हैं। हालांकि, पवन का साथी मटौर निवासी राजू अभी फरार है

विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने सीआईए-वन थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी राजू दिन के समय दुकानों की रेकी करता था और रात में पवन कुमार को बुलाता था। दोनों अपनी वैगनआर कार को दुकानों से दूर खड़ा कर, सीढ़ी की मदद से छत के रास्ते दुकानों में घुसते थे। वे दरवाजा तोड़कर नकदी, एलईडी, और डीवीआर चुराते थे ताकि सीसीटीवी फुटेज से बचा जा सके। दोनों की दोस्ती 2018 में मेले में सामान बेचते समय हुई थी। साल 2019 में टोहाना में चोरी के मामले में दोनों जेल भी जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने रात में दुकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई।

विज्ञापन

 शिकायत और पुलिस कार्रवाई

खरक पांडवा निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3-4 जून की रात को कलायत बस अड्डे के पास उनकी जूस की दुकान से एक एलईडी, एक डीवीआर, 10 हजार रुपये नकदी और पड़ोस के मेडिकल स्टोर से एक एलईडी, एक डीवीआर, 4 हजार रुपये नकदी व पशुओं की दवाइयां चोरी हो गई थीं। इस शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। सीआईए-वन के प्रभारी एसआई जसवंत की टीम ने पवन कुमार को गिरफ्तार किया।

रिमांड के दौरान खुलासा और बरामदगी

रिमांड के दौरान पवन ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर कलायत की 10 और किठाना की दो दुकानों से चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने पवन के कब्जे से एक एलईडी, 5 हजार रुपये नकदी, वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए। डीएसपी ने बताया कि राजू कलायत क्षेत्र में रेहड़ी लगाकर कबाड़ी का काम करता था। पवन कुमार को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी राजू की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: Bhiwani: 2 बहनों के घर झगड़ा सुलझाने गए भाई की पीट-पीटकर की हत्या; चाकु-लोहे की रॉड से किया हमला, दो युवक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed