फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested five for suspicious activities, then released them

Kaithal News: संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने पांच को दबोचा, फिर छोड़ा

Tue, 04 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police arrested five for suspicious activities, then released them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सन सिटी इलाके में रविवार रात नौ बजे पुलिस ने बंद कमरे में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर दबिश देकर तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ भी दिया गया।

इससे पहले कॉलोनीवासियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। सनसिटी वासियों कुलदीप, राजेश आदि ने बताया कि इलाके में कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा था।
विज्ञापन


उन्हें रविवार को दिन में यहां पर कुछ युवा व युवतियां दिखाई दिए। सायं के समय अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर तीन युवतियां व पांच से छह युवा आए और कमरों में चले गए। काॅलोनीवासी एकजुट हुए और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही काॅलोनीवासी सामने दिखाई दिए तो इनमें से तीन युवा मौके से भाग निकले। लोगों ने वहां से तीन युवतियों और दो युवाओं को घेर लिया तथा डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें सिविल लाइन थाना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार के बताया कि हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियां बालिग थे, इसलिए उन्हें रात में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि मामले की गहराई से जांच के लिए सभी को फिर से थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed