फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police arrested a member of the fetal sex determination gang.

Kaithal News: भ्रूण लिंग जांच गिरोह के सदस्य को पुलिस ने दबोचा

Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a member of the fetal sex determination gang.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी गांव जयसिंहपुरा जिला करनाल निवासी गुरदीप को गिरफ्तार किया है। वह गुरु ब्रह्मानंद अस्पताल पूंडरी का मालिक बताया जाता है। आरोपी गुरदीप को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। उसकी के बयान के आधार पर गुरदीप को दबोचा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 18 जून को कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह को सूचना मिली थी कि पूंडरी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। इसके बाद रात को ही सिविल सर्जन कैथल डॉ. अशोक कुमार को सूचित किया। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया, डॉ. गौरव बंसल, डॉ. ऋषि व मनोज की टीम गठित करके कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। सूचना देने वाले के साथ सौदा तय हुआ कि सुबह 60 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला डिकाय को तैयार किया। योजना के अनुसार सुबह गर्भवती महिला को पूंडरी के ब्रह्मानंद अस्पताल में बुलाया। यहां पर अस्पताल के संचालक गुरदीप ने विजय नाम के एक युवक को बुलाया और कहा कि महिला को मुजफ्फरनगर (यूपी) लेकर जाओ। रुपये भी विजय को ही देना। इसके बाद डिकाय ने रुपये विजय को दे दिए। इस दौरान गुरदीप ने अपनी कार विजय को दे दी। विजय डिकाय को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए चल पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी गाड़ी का पीछा किया, लेकिन मुजफ्फरनगर शहर में ट्रैफिक ज्यादा होने से दलाल की गाड़ी अचानक ओझल हो गई। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विजय डिकाॅय को लेकर मुजफ्फरनगर में एक शहर में बने एक डबल स्टोरी मकान में ले गया। वहां पर दो अन्य व्यक्तियों ने गर्भवती के गर्भ की लिंग जांच की गई। उसके गर्भ में लड़की होना बताया। इसके बाद डिकाॅय व विजय दोबारा जिस गाड़ी में गए थे उसी से पूंडरी के लिए चल दिए। सूचना मिलने के बाद पूंडरी पुलिस ने गाड़ी को दोपहर के समय पूंडरी में नाका लगाकर पकड़ लिया। काबू किए गए विजय ने बताया कि गुरदीप जयसिंहपुरा ने डिकाॅय को मुजफ्फरनगर लेकर जाने के बारे कहा था। उसने ही अपनी गाड़ी उसे दी थी। गुरदीप गुरु ब्रह्मानंद अस्पताल पूंडरी का मालिक है।


पुलिस के मुताबिक, विजय के मोबाइल से चार/पांच महीने का संभावित एक भ्रूण की फोटो भी मिली जोकि जांच की विषय है। इस बारे में पूंडरी पुलिस ने विजय, गुरदीप सहित अन्य नामजद करके पीएनडीटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी गुरदीप न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed