फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police and CRPF took out flag march

Kaithal News: पुलिस व सीआरपीएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

Fri, 24 May 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Police and CRPF took out flag march
कैथल। पुलिस व सीआरपीएफ की महिला कंपनी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए थाना तितरम क्षेत्र अंतर्गत के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी उपासना ने कहा कि लोकसभा चुनाव को भय रहित वातावरण में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में करवाने के लिए आम जनता को अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। एसपी उपासना ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था व शांति भंग करने की किसी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें, निर्भीक होकर अपना मतदान करें। फ्लैग मार्च में डीएसपी ललित कुमार, सीआरपीएफ महिला कमांडेट उषा किरण, तितरम थाना प्रभारी लेडी इंस्पेक्टर सुनीता सहित भारी पुलिस बल व महिला सीआरपीएफ की कंपनी ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed