फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police also caught the minor

Kaithal News: पुलिस ने नाबालिग को भी दबोचा

Fri, 24 May 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Police also caught the minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक की हत्या करके शव ड्रेन में फेंकने के मामले में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए कैथल पुलिस ने एक किशोर को और दबोचा है। इससे पहले चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक अंशुल का उसके दोस्त से झगड़ा हुआ था और उसने रंजिश रख ली थी। बाद में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंशुल की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया वहीं अन्य चार को पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने सीआईए थाने में प्रेसवार्ता में बताया कि पटेल नगर कैथल निवासी राममेहर की शिकायत अनुसार 20 मई रात करीब सवा नौ बजे वह अपने इकलौते बेटे अंशुल के साथ बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम के जागरण में आया था। उसने रात 11 बजकर 27 मिनट पर उसके बेटे को फोन किया तो उसने बताया था कि वह अपने दोस्त दीक्षित के साथ है और पांच मिनट में आता है। कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने करीब 10 बार फोन किया और बाद में नंबर बंद हो गया। रात करीब 12 बजे के बाद उसके पास दीक्षित के पिता का फोन आया कि दीक्षित को चोट लगी है। वह उनके पास गया तो दीक्षित ने बताया कि दो गाड़ियों में चार से पांच युवक आए थे और वे अंशुल को उठा कर ले गए हैं। उसके साथ भी मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर 21 मई को थाना शहर कैथल में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। इस बीच 21 मई को दोपहर के समय अंशुल का शव ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी कैथल ड्रेन से मिला। मामले में हत्या संबंधी धाराएं जोड़ी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी एसबीआई रोड कैथल निवासी दीक्षित, कानूनगो मोहल्ला कैथल निवासी सचिन, प्रताप गेट कैथल निवासी सागर व वर्मा कॉलोनी फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी नितिन को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया आगामी जांच के दौरान वारदात में शामिल कैथल निवासी 17 वर्षीय एक किशोर को भी पकड़ लिया।

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी दीक्षित का दो साल पहले अंशुल के साथ झगड़ा हुआ था। उस दिन से वे दोनों आपस में रंजिश रखने लगे थे। कुछ दिन पहले भी उसकी अंशुल से कहासुनी हो गई और अंशुल ने उसके दोस्तों से उसे पिटवाने की धमकी दी। 20 मई की रात जागरण में वह अंशुल से मिला और उनके बीच गिले शिकवे दूर करने को कहा। उसको साथ में लेकर योजना अनुसार अपने अन्य दोस्तों के साथ स्कूटी पर अंबाला रोड ड्रेन पर पहुंच गए। वहां पर सभी आरोपियों द्वारा बर्फ के सुए को वार करके व ईंट मारकर अंशुल की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ड्रेन में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने डायल 112 पर कॉल करके व मृतक के परिजनों को यह बात बताई गई कि अंशुल का पांच-छह लड़कों ने कार में अपहरण कर लिया है। सभी आरोपी वीरवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से आरोपियों का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है।


आरोपियों ने युवक पर किए थे सूए से 57 वार

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बर्फ के सूए से युवक के पेट व छाती पर 57 वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की थी। इतना ही नहीं उसके सिर पर ईंटों से कई वार किए थे। बाद में शव को फेंक कर वे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed