फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police accused of chasing AAP workers sitting outside EVM strong room out of the college

Kaithal News: ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बैठे आप कार्यकर्ताओं को कॉलेज से बाहर खदेडऩे के पुलिस पर आरोप

Tue, 28 May 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Police accused of chasing AAP workers sitting outside EVM strong room out of the college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में बने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्हें कॉलेज से बाहर खदेडऩे के पुलिस पर आरोप लगे हैं। पार्टी की ओर से यह सवाल भी उठाया गया कि ईवीएम सुरक्षा के दृष्टिगत बैठे कार्यकर्ताओं को इस प्रकार देर रात को बाहर निकालने के पीछे क्या मत पेटियों से छेड़छाड़ की मंशा है। इस संबंध में इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने व्हाट्सएप ग्रुपों में एक ऑडियो भी वायरल की है।

इसमें कहा गया है कि पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही आरकेएसडी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा के दृष्टिगत बैठे थे। पुलिस ने देर रात को उन्हें वहां से निकाल दिया जबकि ऐसा नहीं किया जा सकता है। वहां बैठने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी अनुमति ली थी। इसके बावजूद कार्यकर्ता को वहां से बाहर कर दिया गया। इस मामले के बाद सोमवार को सुबह डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह आरकेएसडी कॉलेज में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार कोई भी राजनीतिक पार्टी का एजेंट या प्रत्याशी कभी भी स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर वहां रखी ईवीएम सील को भी चेक कर सकता है।
विज्ञापन




प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग भी चेक की जा सकती है। स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए तीन तरह की सुरक्षा लगाई गई है, जिनको निर्देश दिए गए हैं कि जो भी प्रत्याशी या एजेंट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने आएं, उनके आई कार्ड चेक कर रजिस्टर में एंट्री की जाए। उसके बाद यदि वह ईवीएम मशीनों की सील देखना चाहता है तो उसको दिखाई जाए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज के गेट के आगे बैठने को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि उनके सामने अभी तक ऐसा कोई विवाद नहीं आया है। न ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत दी। वे स्वयं अलग-अलग समय में स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर रहे हैं। सीआरपीएफ और पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। कोई प्रत्याशी जांच करना चाहे तो सीसीटीवी कैमरे में सील वगैरह की जांच कर सकता है, परिसर में बैठ भी सकते हैं। किसी पुलिस कर्मी ने किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यहां से नहीं खदेड़ा, अपने आप यहां से गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed