फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PNB cashier arrested for fraud

Kaithal News: धोखाधड़ी का आरोपी पीएनबी कैशियर काबू

Tue, 25 Apr 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
PNB cashier arrested for fraud
कैथल। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की नौच गांव शाखा से उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये गबन कर फरार होने वाले आरोपी कैशियर रामबीर को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तीन पत्ती व ड्रीम-11 जैसे ऑनलाइन गेम पर सट्टा लगाने की लत थी। आरोपी पिछले करीब एक-डेढ़ साल से लोगों के खातों से रुपये निकाल कर सट्टा खेल रहा था। पुलिस उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही खुलासा हुआ था कि नौच गांव स्थित पीएनबी में कैशियर ने करोड़ों रुपये का गबन कर लिया है। रात तक गांव वासी बैंक के बाहर डटे रहे। पुलिस ने बस में कर्मचारियों को बैंक से निकाला था। इसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डीएसपी विवेक चौधरी ने लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक धर्मपाल गिल ने सदर थाना में पुलिस को शिकायत दी है। प्रबंधक के अनुसार ग्राहक सुरेश कुमार ने बैंक में 21 अप्रैल को डेढ़ लाख रुपये जमा करवाए थे। उस समय कैशियर रामबीर ने ग्राहक से कहा कि सर्वर डाउन है, इसलिए बैलेंस का पता नहीं लग पाएगा। उसके बाद ग्राहक 24 अप्रैल को बैंक गया और अपने पैसे के बारे में पूछताछ की। इस पर आरोपी कैशियर बैंक से निकल गया। उसने इस संबंध में प्रबंधक को लिखित शिकायत दी। जांच हुई तो काफी ग्राहकों का पैसा उनके खाते में नहीं पाया गया। मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर कैशियर को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से वह सेढ़ा माजरा जिला जींद का रहने वाला है। वह एक तरह से सामानान्तर बैंकिंग कर रहा था। इसमें उपभोक्ता के पैसे बैंक में जमा नहीं होते थे। आरोपी ट्रांजेक्शन की ऑफिस कॉपी को भी अपने पास रखता था। अगर कोई पैसे लेने आता तो अपने पास मौजूद रुपयों में से ही देता था। आरोपी हर बार सर्वर डाउन होने की बात कहता था और लोग विश्वास कर लेते थे। उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।


अब तक 23 लोगों ने दी शिकायत
अब तक 23 व्यक्तियों ने धोखाधड़ी होने की शिकायत दी है। शिकायतों में अब तक एक करोड़ 70 लाख रुपये का गबन होने की बात सामने आई है। बाकी जांच में सामने आएगा कि आरोपी ने कितने लोगों से धोखाधड़ी की है। जिन उपभोक्ताओं के खातों से राशि निकली है, उनकी खाता स्टेटमेंट निकाली जाएगी। पुलिस के साथ-साथ बैंक भी अपनी कमेटी के माध्यम से जांच करवाएगा कि मामले में और कौन-कौन शामिल हैं? अभी तक आरोपी से किसी प्रकार की रिकवरी नहीं हुई। बैंक के अन्य कर्मचारियों को जांच में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed