फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PM has awakened the spirit of cleanliness in the whole country: Naib Saini

पीएम ने जगाई पूरे देश में स्वच्छता की अलख-सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
PM has awakened the spirit of cleanliness in the whole country: Naib Saini
कैथल। सांसद नायब सिंह सैनी गांव कठवाड़ में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आयोजित कार्यक्रम में विधायक लीला राम की मौजूदगी में 37 लोगों को सफाई रिक्शा भेंट किए। सांसद ने गांव कठवाड़ में लाइब्रेरी बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छ भारत की अलख चलाई है।
विज्ञापन

हम सभी को सामाजिक सरोकार से जुड़े स्वच्छ अभियान से जुड़कर अपनी सकारात्मक भागीदारी देनी चाहिए। अपने आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है, जहां पर स्वच्छता होती है, वहां पर ईश्वर भी वास करते हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश स्वच्छता की महत्ता को समझते हुए कार्य कर रहा है। स्वच्छता होगी तो निश्चित तौर पर हम संभावित बीमारियों से भी बच सकते हैं। सांसद ने गांव कठवाड़ की सभी चौपालों का सौंदर्यीकरण और अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल समूचे क्षेत्र के लिए दिल खोलकर धनराशि देने का कार्य कर रहे हैं। जितनी मांग उनके समक्ष हलके के विकास के लिए रखी जाती है, वे उससे भी ज्यादा देने का काम करते हैं। जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश ने सांसद व विधायक का स्वागत किया और ग्रामीण आंचल में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मनीष कठवाड़, मेजर सिंह, जय सिंह, रामनाथ, बलबीर सिंह, हरपाल शर्मा क्योडक़, नरेश मित्तल, संजय भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed