{"_id":"68ffd75c9a48b2077f04b091","slug":"pledge-taken-to-make-poori-tobacco-free-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139832-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूड़री को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूड़री को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प
Tue, 28 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ एससीईआरटी गुरुग्राम के सौजन्य से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तंबाकू मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने कस्बे को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इसमें 89 विद्यालय कोऑर्डिनेटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंगला ने की। उन्होंने विद्यालय के कोऑर्डिनेटरों से कहा कि वे तंबाकू उत्पाद से छात्रों को दूर रखने के लिए प्रेरित किया और जरूरत पढ़ने पर अभिभावकों से भी संपर्क करे।
खंड पूंडरी के कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय पर्यावरण व समुदाय को तंबाकू मुक्त करना है। इस कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. राज कुमार, डाइट कैथल ने विद्यार्थियों की ओर से की गई चार गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। वर्तमान में कैथल जिले के सभी विद्यालयों तंबाकू उत्पाद के सेवन के विरुद्ध पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैलियों का आयोजन हो रहा है। ओरियंटेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेरी सरकार नवाचार पोर्टल पर “तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर स्कूल की चुनौती” के लिए अपने विद्यालय की 4 गतिविधियों जिसमें रैली, पोस्टर, स्लोगन/कविता और नुक्कड़ नाटक के लिए जरूरी दस्तावेज/फाइल को क्रमबद्ध तरीके से 31 अक्टूबर से पहले ऑनलाइन जमा करना है। राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की 8 बेहतरीन प्रविष्टियां स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन
अलग-अलग राष्ट्रीय स्तर पर विजेता विद्यालयों को दिल्ली अभिनंदन समारोह में प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 25,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 15,000 रुपए की राशि दी जाएगी इसके साथ राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन चयनित 40 विद्यालयों को शील्ड भी दी जाएगी।