{"_id":"67e1b45beab8964e2503102a","slug":"pledge-taken-on-tb-eradication-day-kaithal-news-c-18-1-knl1004-609210-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टीबी उन्मूलन दिवस पर ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टीबी उन्मूलन दिवस पर ली शपथ
Tue, 25 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद/कैथल। जिलेभर में सोमवार को टीबी उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में टीबी बचाव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप बातिश ने मरीजों को क्षय रोग पर जानकारी दी और इससे बचाव के तौर तरीके बताए। उधर, राजौंद में टीबी उन्मूलन दिवस पर शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ।
इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संदीप की अध्यक्षता में विश्व टीवी दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, आए हुए जनप्रतिनिधियों और क्षय कार्यक्रम में सहयोग करने वाले वॉलिंटियर आदि को शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार 2025 में टीवी मुक्त भारत का लक्ष्य रखे हुए है। टीबी हारेगा, देश जीतेगा के कार्यक्रम को जी जान से संकल्प के साथ पूरा करना है। टीबी से प्रभावित लोगों को और परिवारों को उत्तम स्वास्थ्य की सेवाएं मिले, स्वस्थ और सम्मानित जीवन जी सके, इसके लिए हमें प्रतिबद्ध होना होगा, टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें ।
विज्ञापन
उधर, यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन सभी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी मनाया गया और लोगों को जागरुक किया गया व शपथ दिलाई।
इस मौके पर टीबी सुपरवाइजर अनिल कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र,टीबी जांच टेक्नीशियन अमित देशवाल, टेक्निकल अधिकारी होशियार सिंह, राममेहर, कुलदीप सिंह, नरेश कर्ण सिंह, औषधाकार संजय आदि मौजूद रहे।