फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players won bronze medals in the national handball competition

Kaithal News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Players won bronze medals in the national handball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की तीन होनहार खिलाड़ियों ने हाल ही में तेलंगाना के महबूब नगर में आयोजित 68वीं स्कूल राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा और जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी तक आयोजित की गई। इसमें हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।

विजेता खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी मेनका सिसला सिसमौर गांव से है, जबकि अन्य दो खिलाड़ी पोनिता व नवगीत इंडोर स्टेडियम, कैथल से हैं। इन तीनों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर हरियाणा टीम में स्थान बनाया और पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन


कोच प्रशांत रॉय व विजय कुमार ने बताया कि तेलंगाना के महबूब नगर में आयोजित स्कूल राष्ट्रीय हैंडबॉल गेम्स में टीम को यह सफलता मिली। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी आए थे और हरियाणा की टीम में अंडर 17 आयु वर्ग में खिलाड़ी पोनिता, नवगीत व मेनका ने भाग लेकर हरियाणा की टीम में अपने बेहतरीन खेल कौशल और सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, उनके कोच और परिवार का समर्थन, इंडोर स्टेडियम की सुविधाओं ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि न केवल जिला कैथल, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। इनकी सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण और प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार इन तीनों खिलाड़ियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर हैंडबॉल कोच प्रशांत राय, हैंडबॉल कोच राजेश कुमार, मौलिक मुख्य अध्यापक विजय कुमार, नर्सरी कोच मनदीप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


ये रहे खेल परिणाम ः हरियाणा की टीम ने पहले मुकाबले में सीआईएससीई की टीम को 17-09 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में पुंडुचेरी की टीम को 15-06 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम को 14-05 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में लद्दाख की टीम को 18-06 से पराजित किया। पांचवें मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम को 18-09 से पराजित किया। छठे मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को 16-10 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलंगाना की टीम को 16-09 से पराजित किया। ओर सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात की टीम को 14-09 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed