फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players won 22 medals including five gold in Khelo Haryana

खेलो हरियाणा में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत जीते 22 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Players won 22 medals including five gold in Khelo Haryana
Players won 22 medals including five gold in Khelo Haryana - फोटो : Kaithal
बीते दिन खेलो हरियाणा का समापन हुआ। ये प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक आयोजित की गई थी। छह जिलों में ये प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 20 खेल हुए। जिसमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबाल, जूडो, नेशनल कबड्डी, खो-खो, लान टेनिस, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, वालीबाल व शूटिंग खेल शामिल थे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कैथल जिले से 387 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने 22 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 5 स्वर्ण पदक, 7 रजत, और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। जिले के खिलाड़ियों ने बाक्सिंग में सात पदक, जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। जूडो में सात खिलाडिय़ों ने पदक हासिल किए, जिनमें दो स्वर्ण पदक, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। आर्चरी में एक खिलाड़ी ने रजत पदक हासिल किया। बास्केटबॉल की टीम ने रजत पदक हासिल किया। हॉकी की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स में खिलाडिय़ों ने दो कांस्य पदक हासिल किए। कुश्ती में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। बता दें कि खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक लाने पर पांच हजार रुपये, रजत पदक लाने पर तीन हजार रुपये और कांस्य पदक लाने पर दो हजार रुपये की नकद इनाम राशि दी गई है। जिला खेल कार्यालय में चल रहे खेल सेंटरों पर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कोविड 19 के कारण बीते दो साल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं नहीं हो रही थी। खेलो हरियाणा में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस अवसर पर साकेत मंगल प्रधान, सुनील चौधरी कोषाध्यक्ष, अरुण सराफ प्रधान आरकेएसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नरेश शोरेवाला उप प्रधान,श्याम जी बंसल कोषाध्यक्ष, पंकज बंसल सचिव, नवनीत गोयल डायरेक्टर फार्मेसी, चंद्र भान डायरेक्टर स्पोर्ट्स आरकेएसडी कॉलेज ऑफ ग्रुप इंस्टीट्यूशंस, गुरदीप भोला, जिला खेल अधिकारी सतविंदर गिल डीएसओ कैथल, बिजेंद्र ढांडा, अनूप धीमान बास्केटबाल कोच, विक्रम ढुल बॉक्सिंग कोच, संदीप कुमार बॉक्सिंग कोच, सुनील पीटीआई, संदीप डीपीई, शिव चरण ने खिलाड़ियों और उनके माता पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि खेलो हरियाणा के लिए 387 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें कैथल के 22 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। सभी खिलाड़ियों का खेल कार्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्की ने 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, योगेश ने 56 किलो में रजत, आशीष ने 54 किलो में रजत, स्नेहा ने 75 किलो में रजत, निकिता ने 48 किलो में रजत, लक्ष्मी ने 60 किलो में कांस्य, रोहित ने 60 किलो में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बास्केटबॉल में आशिश, कुशल भोला, व राहुल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed