फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players who won medals in Wushu competition were welcomed

वुशु प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Players who won medals in Wushu competition were welcomed
Players who won medals in Wushu competition were welcomed - फोटो : Kaithal
20वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली हरियाणा वुशु टीम का सीनियर आईएएस व एससी-बीसी कल्याण विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने सेक्टर 2 पंचकूला में स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला वुशु संघ के सचिव दीपक कुमार लोट ने बताया कि विजेता टीम सोमवार को सेक्टर 2 पंचकूला में जगदीप सिंह से मिलने पहुंची। जहां पर जगदीप सिंह ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया व सभी को बधाई दी। दीपक कुमार लोट ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 25 अक्तूबर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में हुई।
विज्ञापन

इसमें हरियाणा की ओर से 40 जूनियर महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया व शानदार प्रदर्शन करते हुए सांशू खेल में टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें सांशू इवेंट में मनीष, रवि, अमित राठी, इशू, सरवन, अपर्ना, करीना, साहिल, ध्रुव, हिमांशु, प्रिंस, आदर्श, सोनिया, खुशी, हिमांशी इन सभी खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अमनदीप, कुशल, कुसुम, यश, दीपिका ने रजत पदक प्राप्त किए। सौरव, दीपक, स्नेहा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। तऑलू इवेंट में जीवन विजेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंग्कआन इवेंट में रजत पदक व दओशु इवेंट में भी रजत पदक प्राप्त किया। सौम्य दत्त व बिजनेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की टीम द्वारा पहला स्थान प्राप्त किए जाने पर जगदीप सिंह ने भारतीय वुशु संघ के सीईओ सोहेल अहमद को व हरियाणा वुशु कमेटी के सदस्य पीएन आजाद, सुदर्शन सचिव चंडीगढ़, अनिल विज उपाध्यक्ष भारतीय वुशु संघ पानीपत सभी विजेताओं व इंटरनेशनल जज संदीप गोस्वामी, भारतीय वुशु कोच राम मेहर खटकड़, सीनियर कोच दीपक कुमार, टीम कोच रजनी राणा, जय सिंह, टीम मैनेजर प्रवीण व चांद राम को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed