{"_id":"68ffc9d06490bf61af01ae83","slug":"players-undergo-age-verification-tests-kaithal-news-c-36-1-sknl1017-151997-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खिलाड़ियों ने करवाया आयु सत्यापन परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खिलाड़ियों ने करवाया आयु सत्यापन परीक्षण
Tue, 28 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में आयु सत्यापन परीक्षण करवाने पहुंचे खिलाड़ी: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु सत्यापन परीक्षण (ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट) करवाना अनिवार्य हो गया है। जिलाभर से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को यह टेस्ट करवाने के निर्देश जारी कर दी गए है। इसको लेकर कैंट व सिटी के नागरिक अस्पताल में खिलाड़ी यह टेस्ट करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को कैंट के नागरिक अस्पताल में फेंसिंग में प्रभ करन व रवनूर कौर, ताइक्वांडो में मन्नत शर्मा, तेजवीर और फुटबॉल के रेयांश शर्मा ने अपना मेडिकल करवाया। जनरल फिजिशियन, दंत चिकित्सक व रेडियोलोजिस्ट ने खिलाड़ियों की जांच की। कोहनी, कंधे, कलाई व कूल्हे के एक्स-रे हुए। वहीं दंत चिकित्सक ने दाएं-बाएं दांतों, जाड़, दांत टूटे हैं या नहीं, दंत एक्स-रे रिपोर्ट आदि किए। जबकि जनरल फिजिशियन ने कद, वजन, छाती का घेरा, नाभि के स्तर पर पेट की परिधि, शरीर विकास सूचकांक (बीडीआई), सांस लेने की स्थिति आदि को जांचा।
बढ़ते विवाद को देख उठाया गया कदम
जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी में जिक्र है कि खेल प्रतियोगिताओं में अक्सर पदक जीतने के लिए बड़ी आयु के खिलाड़ियों को कम आयु का दिखाकर खिलाने के आरोप लगते रहे हैं। विवादों से निपटने के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने इस बार आयु सत्यापन परीक्षण अनिवार्य कर दिया है।