फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players sweating it out for Khelo India Youth Games

Kaithal News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Players sweating it out for Khelo India Youth Games
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए जिले के खिलाड़ियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक विभाग के पास खेलो इंडिया के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची नहीं पहुंची है लेकिन प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की तैयारी शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि वे खेलो इंडिया गेम्स के लिए काफी समय से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। कई खिलाड़ियों का कहना है कि वह बीते वर्ष भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक लेकर आए थे, इस बार भी उनका प्रयास स्वर्ण पदक लेकर आने का रहेगा। सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया के लिए विभिन्न सेंटर पर अभ्यास कर रहे हैं। कई प्रशिक्षकों का कहना है कि उन्हें इस बार कैथल के खिलाड़ियों से खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक लेकर आने की उम्मीद है। वहीं ऊंची कूद में खिलाड़ी मुस्कान को चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्यौदा के प्रधानाचार्य रामचन्द्र मोण, पीटीआई स्टेट अवार्डी कुलदीप शर्मा ने चयनित खिलाड़ी मुस्कान को बधाई दी।
विज्ञापन

बॉक्सिंग खिलाड़ी लासू यादव ने कहा कि वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। वह सुबह शाम पांच से छह घंटे निरंतर सेंटर पर जाकर अभ्यास करती है। पिछले वर्ष भी उसने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार भी वह कड़ी मेहनत के साथ मैदान में उतरेगी और स्वर्ण पदक लेकर आएगी। इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय उसने अपने माता-पिता के साथ साथ अपने तीन प्रशिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स खिलाड़ी मुस्कान ने कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए उसका चयन हुआ है। वह इस प्रतियोगिता में ऊंची कूद में भाग लेगी। इसके लिए वह काफी समय से अभ्यास कर रही थी। सुबह शाम मैदान पर जाकर हर रोज तीन से चार घंटे कड़ी मेहनत कर रही है। उसने नेशनल स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके बाद उसे खेलो इंडिया के लिए चुना गया है। उसने कहा कि वह खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक लाकर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
स्टेट अवॉर्ड कुलदीप पीटीआई ने कहा कि खिलाड़ी मुस्कान उनके पास निरंतर अभ्यास कर रही है। कई प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने बेहतर प्रदर्शन भी किया है। इसके अलावा जिला स्तर पर राज्य स्तर पर भी मुस्कान ने कई बार अच्छा प्रदर्शन कर पदक हासिल किए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुस्कान खेलो इंडिया में भी पदक लेकर आएगी। मुस्कान के चयन पर उन्होंने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी।

जूडो खिलाड़ी अनिल कुमार ने कहा कि उसका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है। इसके लिए वह हर रोज इंडोर स्टेडियम में सुबह व शाम अभ्यास करता है। इस बार खेलो इंडिया में उसका चयन हुआ है। जब तक उसने खेल होंगे वह सेंटर पर ही अभ्यास करेगा। उसके साथ दो अन्य खिलाड़ियों का भी जूडो के लिए चयन हुआ है। उसका लक्ष्य खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक लाकर प्रदेश का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed