फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players showed their strength in the state badminton tournament

Kaithal News: स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the state badminton tournament
विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते लायंस क्लब सेंट्रल की टीम के सदस्य व अन्य। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा आयोजित ऑल हरियाणा स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन क्लब के लिए गर्व और हर्ष का विषय रहा, जिसमें हरियाणा के लगभग सभी जिलों से करीब 90 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और आयोजन को यादगार बना दिया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में लायंस क्लब के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया गया।
विज्ञापन


क्लब के प्रधान लायन प्रवेश बंसल और टूर्नामेंट इंचार्ज लायन सुनील गिरधर के नेतृत्व में पूरी टीम ने अथक प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह टूर्नामेंट सफल और यादगार बन सका। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब कैथल सेंट्रल आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed