{"_id":"65ca9bd4f94d8c2d19005ab4","slug":"players-showed-talent-in-kabaddi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-325435-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 13 Feb 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सांसद खेल स्पर्धा योजना के तहत गांव मलिकपुर के स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
बतौर मुख्यातिथि एससी आयोग के सदस्य रवि तारावाली ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में डोहर व मलिकपुर की टीमों ने भाग लिया। डोहर व मलिकपुर की टीम के जोरदार मुकाबले में गांव डोहर की टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में बोलते हुए रवि तारावाली ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और नशे विकारों से युवा दूर रहते हैं।
कहा कि सांसद खेल स्पर्धा योजना के तहत सांसद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी खंडों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का आगे फाइनल करवाया जाएगा और प्रतियोगिता के फाइनल में जो टीम विजेता होगी उसे मुख्यमंत्री व सांसद द्वारा पुरस्कार के तौर पर ट्रैक्टर दिया जाएगा। उन्होंने विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीवन मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, संजय सैनी, ईश्वर मलिकपुर, अनुज दत, सरपंच लखविंद्र हांडा, शुभम राणा व अन्य मौजूद रहे।