फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players showed enthusiasm in the games, shed a lot of sweat

Kaithal News: खिलाडि़यों ने खेलों में दिखाया जोश, खूब बहाया पसीना

Wed, 18 Sep 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Players showed enthusiasm in the games, shed a lot of sweat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। कक्षा तीन से पांचवीं तक के लड़कों के सभी मुकाबले सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में हुए।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने किया इनके साथ खेल इंचार्ज एएईओ नरमैल सिंह, कनवीनर विजेंद्र सिंह, दलबीर जेबीटी, डीपीई बीरो देवी आदि मौजूद रहे। उन्होने खेल के शुभरंभ के दौरान खिलाडि़यों का परिचय लिया। एएईओ नरमैल सिंह ने बताया कि पहले दिन लड़कों के कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, शतरंज, कैरम व रस्साकसी के मुकाबले हुए जिसमें सभी खिलाड़ियों ने दिखाया जोश और खूब बहाया पसीना।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले येे खेल मुकाबले 10 से 12 सितंबर तक होने थे लेकिन बारिश के बाद सूरजमल जाट खेल स्टेडियम के मैदान में जलभराव हो गया। बुधवार को दूसरे दिन लड़कियों के सभी मुकाबले सूरजमल जाट खेल स्टेडियम के मैदान में होंगे। ओर तीसरे दिन वीरवार को लड़के लड़कियों के सभी एथलेटिक्स मुकाबले सूरजमल जाट खेल स्टेडियम के मैदान में होंगे। खेलों को सुचारु रुप से करवाने के लिए इन मुकाबलो में लगभग सौ के करीब ऑफिसियल, पीटआई व डीपीई की डयूटियां लगाई गई है। यह जानकारी एएईओ नरमैल सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
n
कुश्ती 20 किलोभार में प्रथम स्थान नवजोत ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 22 किलोभार में प्रथम स्थान रूहदीप व दूसरा स्थान पूरव ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 24 किलोभार में प्रथम स्थान तूषार व दूसरा स्थान पूरण ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 26 किलोभार में प्रथम स्थान हरमन व दूसरा स्थान परशान ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 28 किलोभार में प्रथम स्थान नमन व दूसरा स्थान अर्पित ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 30 किलोभार में प्रथम स्थान मनन व दूसरा स्थान समीर ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 32 किलोभार में प्रथम स्थान कनिष्क व दूसरा स्थान जश्र ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 34 किलोभार में प्रथम स्थान शुभम व दूसरा स्थान सावन ने प्राप्त किया।

n
कुश्ती 34 प्लस किलोभार में प्रथम स्थान विनय व दूसरा स्थान आर्यन ने प्राप्त किया।

n
रस्साकशी में प्रथम स्थान लिटल फ्लवार स्कूल व दूसरा स्थान दर्शन अकादमी स्कूल ने प्राप्त किया।

n
खो खो में प्रथम स्थान हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल व दूसरा स्थान डीएवी पुलिस स्कूल ने प्राप्त किया।

n
कबड्डी में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी स्कूल व दूसरा स्थान अखिल भारतीय स्कूल ने प्राप्त किया।

n
कैरम में प्रथम स्थान जीपीएस सिरटा स्कूल व दूसरा स्थान आरकेएसडी स्कूल ने प्राप्त किया।

n
शतरंज में प्रथम स्थान डीएवी पुलिस स्कूल व दूसरा स्थान दर्शन अकादमी स्कूल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed