फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players should apply for the prize till 18 years

Kaithal News: इनाम के लिए खिलाड़ी 18 तक करें आवेदन

Fri, 13 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Players should apply for the prize till 18 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राज्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को 1 अप्रैल 2024 एवं उसके बाद की खेल उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार की ओर से नकद इनाम एवं छात्रवृति प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून है। 

यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी है। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन करें और आवेदन की एक प्रति जिला खेल कार्यालय में जमा कराएं। इसके अतिरिक्त, जिन खिलाड़ियों ने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, वे भी आवेदन की हार्ड कॉपी जिला खेल कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन


राज रानी ने बताया कि भविष्य में खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्ति के बाद ही नकद इनाम और छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें और आवेदन की हार्ड कॉपी जिला खेल अधिकारी कार्यालय, कैथल में जमा करें। पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए विभाग के पोर्टल का यूआरएल है http://haryanakhelcashaward.in तथा पोर्टल का नाम है Cash Award Management System (CAMS)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed