फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players are sweating and honing their talent for medals.

Kaithal News: पदकों के लिए खिलाड़ी बहा रहे पसीना, निखार रहे प्रतिभा

Thu, 04 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Players are sweating and honing their talent for medals.
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। गांव सांच के राजकीय स्कूल स्थित एथलेटिक्स खेल नर्सरी के खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा ले देश के लिए पदक लेेकर जीत रहे हैं। इस नर्सरी की एक खिलाड़ी चांदनी भारतीय शिविर में भी भाग ले चुकी है।

एनआईएस कोच गोल्डी शर्मा ने बताया कि करीब दो वर्षों से यह लडक़े व लड़कियोंं की एथलेटिक्स खेल नर्सरी संचालित हैं। इसमें वैसे तो दस लड़के व 15 लड़कियां हैं लेकिन इनके अलावा लगभग 40 के करीब गांव कें अन्य खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करते हैं। जो सुबह दो घंटे व शाम को तीन घंटे के समय लगातार अभ्यास करते हैं। इस अकादमी में अधिकतर खिलाड़ी मध्यम वर्ग के हैं। जो सभी कड़ी मेहनत कर अव्वल खेल प्रदर्शन कर रहें है। गांव के श्री राम युवा क्लब के सदस्य जरूरतमंद खिलाड़ियों का हर प्रकार से सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में तीसरे स्थान पर रहकर पदक जीते थे। इसमें रिले रेस में चार गुणा 100 में, व चार गुणा चार सौ में पदक जीते। इसमें बिंदू, चांदनी, पलक, मनप्रीत, दीपांशी व अन्य शामिल रही। इसके अलावा अहमदाबाद के गुजरात में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी नुकूल, चांदनी ,बिंदू, पलक व श्वेता ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सांच की एथलीट चांदनी कक्षा 11वीं की छात्रा है। वह अंडर 15 आयु वर्ग में पैंथा लोन इवेंट में खेलती है। पिछले वर्ष 2023 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पटियाला के राष्ट्रीय शिविर में चयन हुआ था। चांदनी ने चीका में अंतर जिला स्तर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तब पटना बिहार में अंतर जिला स्तर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। पिछले वर्ष 10 से 12 फरवरी को पटना में हुई 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर महिला एथलीट मीट में में अच्छा प्रदर्शन किया था।

खिलाड़ी नकुल दसवीं कक्षा की छात्र है। अंडर 16 में पैंथा लोन इवेंट में खेलता है। अहमदाबाद के गुजरात में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी नुकूल ने प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया।

खिलाड़ी पलक दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह अंडर 16 में बाधा दौड़ 80 मीटर में खेलती है। अहमदाबाद के गुजरात में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी नुकूल ने प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया।


खिलाड़ी बिंदू दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह अंडर 16 में बिंदू 80 मीटर दौड़ इवेंट में खेलती है। हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में तीसरे स्थान पर रहकर पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed