फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players and coaches quenched their thirst by applying Chhabil

Kaithal News: छबील लगाकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने बुझाई प्यास

Tue, 18 Jun 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Players and coaches quenched their thirst by applying Chhabil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम कैथल में जूडो खिलाड़ियों ने छबील लगाई। गर्मी को देखते हुए खिलाड़ियों ने नींबू पानी राहगीरों को पिलाया। जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई। सभी खिलाड़ी इंडोर स्टेडियम में भी अभ्यास करते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने मिलकर नींबू पानी की छबील लगाई।

अंबाला रोड से गुजरने वाले राहगीरों को भी नींबू पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रशिक्षक गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश, विक्रांत, सपना, चेतन शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमरन, चिराग, रोहित, खुशप्रित कौर आदि खिलाड़ियों ने छबील पर सेवा की।
विज्ञापन


छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी ः सीवन। जून की तपती गर्मी में राहगीरों को राहत दिलाने के लिए नगर में कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर समाजसेवी लोगों की ओर से ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई। सतीश मुंजाल व मुकेश मुंजाल ने बताया कि गर्मी बहुत अधिक है और इतनी तपिश में बाहर निकलना कठिन है। गर्मी के मौसम में आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा जल पीने को मिले यह अमृत के समान होता है। इस अवसर पर रिंकू मुंजाल और अन्य ने सेवा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


छबील लगाकर मीठा पानी पिलाया

राजौंद ः नगर के जींद रोड पर लोगों द्वारा छबील लगाकर लोगों को ठंडा व मीठा जल पिलाया गया। युवाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रत्येक वाहन को रोक रोककर उन्हें शीतल जल पिलाया। वैसे तो प्राचीन काल से चली आ रही परम्परा के अनुसार प्यासे को पानी पिलाना हमारे शास्त्रों में भी स्पष्ट दर्शाया गया है। परंतु ज्येष्ठ माह में मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को जल पिलाने का बहुत महत्व है। छबीलों पर सेवा में लगे युवकों की श्रद्धा देखते ही बनती थी। प्यास न होने पर भी राहगीर उनकी श्रद्धा की कदर करते हुए पानी पीने को विवश हो रहे थे। कई ज्ञानी लोग इस पूरे माह में मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को ठंडक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे लोगों से प्रत्येक व्यक्ति को सीख लेकर धर्म व कर्म के कार्य को अपनाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed