फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Platelets started being available in Civil Hospital

Kaithal News: सिविल अस्पताल में मिलने लगीं प्लेटलेट्स

Tue, 28 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Platelets started being available in Civil Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डेंगू के सीजन में प्लेटलेट्स की कमी के कारण परेशान होने वाले मरीजों को अब परेशानी दूर होगी। दरअसल, अब जिला नागरिक अस्पताल में सरकारी दाम में प्लेटलेट्स मिलना शुरू हो गई है।

यह सुविधा न होने पर लोगों का आरोप था कि कई निजी अस्पताल और लैब संचालक प्लेटलेट्स के लिए ज्यादा दाम वसूलते थे। इसके अलाव तीमारदारों को भी परेशान होता था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स निकालने वाली मशीन तो उपलब्ध थी, लेकिन पिछले दो साल से इसका लाइसेंस नहीं मिल पाया था। पिछले वर्ष इस डेंगू का सीजन समाप्त होने के बाद इस मशीन को चलाने का अस्पताल प्रबंधन को लाइसेंस मिल गया था। इसके बाद अब इस सीजन में अस्पताल में प्लेटलेट्स देने की सुविधा शुरू कर दी गई है। सरकारी अस्पताल में प्लेटलेट्स महज 300 रुपये प्रति यूनिट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कमर कस ली है। अगले महीने के अंत में मानसून के समय होने वाली बारिश से पहले ही एंटी लारवा की गतिविधियां भी विभाग ने शुरू कर दी हैं। अस्पताल में प्लेटलेट्स की व्यवस्था होने से डेंगू की बीमारी के समय निजी अस्पताल व लैब संचालकों की मनमानी भी कम होगी।

जानकारी के अनुसार, एक निजी अस्पताल या लैब संचालक की तरफ से प्लेटलेट्स 10 से हजार रुपये में बेचते है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा होने की स्थिति में यहां पर दाखिल मरीजों को यह नाममात्र शुल्क पर दी जाती है। अब सामान्य अस्पताल में मशीन के शुरू होने के बाद बाजार में डेंगू की बीमारी के सीजन में होने वाली कालाबाजारी पर रोक लग पाएगी।

वर्ष 2022 में आई थी मशीन, नहीं मिला था लाइसेंस

जिला नागरिक अस्पताल में दो साल पहले ही प्लेटलेट्स निकालने की मशीन को स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2022 में ही खरीद लिया था। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये की है। इस मशीन से एक बार में रक्त से 45 हजार प्लेटलेट्स निकाली जा सकती है। इसके तहत सिंगल डोनर से रोगी को एक साथ 30 से 35 हजार यूनिट प्लेटलेट्स दी जा सकती है, जबकि कंपोनेंट सेपरेशन मशीन से खून से अलग किए गए प्लेटलेट्स की संख्या चार से पांच हजार तक होती है। इस मशीन का लाइसेंस न मिलने के कारण ही इसका संचालन नहीं हो पाया था।


जिला नागरिक अस्पताल में वर्ष 2022 में खून से प्लेटलेट्स निकालने वाली मशीन को खरीदा गया था, लेकिन इस मशीन को चलाने का लाइसेंस न मिलने की स्थिति में यह शुरू नहीं हो पाई थी। अब इस मशीन को चलाने का लाइसेंस मिल गया है। इसके बाद इसे शुरू भी कर दिया गया है। अस्पताल में 300 रुपये प्रति यूनिट प्लेटलेट्स दी जा रही है। - डॉ. सचिन मांडले, जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।

मलेरिया के आंकड़े
वर्ष
मलेरिया केस

2014
45

2015
25

2016
16

2017
09

2018
03

2019
00

2020
00

2021
00

2022
00

2023
00

2024
00
ॉपांच साल में डेंगू और मलेरिया की स्थिति



वर्ष
मलेरिया
डेंगू

2019
00
06

2020
00
114

2021
00
1212

2022
00
116

2023
00
118

2024
00
00

यह आंकड़ा 27 मई तक का है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed