{"_id":"5797aec44f1c1b2e6421eee5","slug":"plantation-school-kharak-pandwa-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों के बिना प्रकृति का शृंगार अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों के बिना प्रकृति का शृंगार अधूरा
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
डीडीवाई स्कूल खरक पांडवा ने शुरू किया पर्यावरण बचाओ अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीवाई पब्लिक स्कूल खरक पांडवा में आओ पर्यावरण बचाए हम कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ छात्रों ने भी पौधरोपण किया। इस अभियान की शुरूआत संस्थान के निदेशक राजेश सहारण और मुख्याध्यापक सलिंद्र सहारण ने की।
उन्होंने कहा कि पौधों के बिना प्रकृति का शृंगार अधूरा है। इसलिए प्रकृति को सजाने संवारने में हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए। जन-जन को हरियाली के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया गया है। इसलिए विद्यार्थियों, अभिभावकों, समाजसेवी संगठनों और आम लोगों से स्कूल को ये उम्मीद रहेगी कि वे अभियान का सशक्त हिस्सा बनें।
निर्धारित लक्ष्य के तहत छाया और फलदार के साथ-साथ औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। सुरेंद्र कुमार, कमल, ऊषा, नीतू, सोमदत्त, शीला, विनोद, सुमन और दूसरे शिक्षकों ने कहा कि पौधे बेहतर संरक्षण से पूर्ण विकसित हों इस पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग हरियाली को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाता आया है। लेकिन जब तक आम जन का सहयोग न मिले हर अभियान अधूरा है।