फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plantation of saplings in court premises, inspection of district jail

Kaithal News: कोर्ट परिसर में पौधरोपण, जिला जेल का किया निरीक्षण

Sun, 10 Mar 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Plantation of saplings in court premises, inspection of district jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश व कैथल डिविजन के प्रशासनिक जज विकास बहल ने जिला कोर्ट का दौरा किया। उन्होंने कोर्ट परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।

न्यायमूर्ति विकास बहल का कैथल आगमन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितु वाई के बहल, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना, बार एसोसिएशन प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक, गुहला बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र हांडा व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


कोर्ट में पहुंचने पर न्यायमूर्ति विकास बहल को पुलिस गार्द की ओर से सलामी भी दी गई। न्यायमूर्ति विकास बहल ने कोर्ट का दौरा करते हुए कहा कि जो भी लंबित केस हैं, उनका निपटान जल्द करें, ताकि कोई भी मामला लंबित नहीं रहे। न्यायमूर्ति ने जिला कोर्ट का दौरा करने के बाद बार एसोसिएशन कैथल व गुहला के सदस्यों के साथ बैठक की। उसके बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ कोर्ट कॉम्पलेक्स कांफ्रेंस हॉल में मीटिंग भी की। उसके बाद उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लॉन्डरी यूनिट का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बार और बैंच में होता है अच्छा संबंध- न्यायमूर्ति पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश कैथल डिविजन के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति विकास बहल को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बार रूम में सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतू वाई के बहल भी मौजूद रही। बार सदस्यों को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति विकास बहल ने कहा कि बार और बेंच में अच्छा संबंध होता है। आम जन को त्वरित न्याय दिलाने में सभी अधिवक्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। जिला में केसों को निपटाने का प्रतिशत बहुत अच्छा है। नए चैंबरों के निर्माण की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।


वहीं, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश कैथल डिविजन के प्रशासनिक जज माननीय न्यायमूर्ति विकास बहल ने जिला कारागार का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने लोंडरी यूनिट का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ पुस्तकालय, सर्वधर्म स्थान का अवलोकन भी किया। जेल परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितु वाई के बहल, सीजेएम दानिश गुप्ता, जेल अधीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed