फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plantation done in the District Court and ADR Center premises

Kaithal News: जिला न्यायालय एवं एडीआर सेंटर परिसर में किया पौधारोपण

Sun, 07 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Plantation done in the District Court and ADR Center premises
कैथल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर तथा एडीआर सेंटर में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल कंवल कुमार सहित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ श्रेणी के सिविल न्यायाधीश तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने का एक प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed