फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plant more trees in the campaign 'One tree in the name of mother': DC

एक पेड़ मां के नाम अभियान में लगाएं ज्यादा पौधे : डीसी

Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Plant more trees in the campaign 'One tree in the name of mother': DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार व जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। इस दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए सरकार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। वन विभाग के अधिकारी जगह निर्धारित करें कि इस अभियान के तहत जिला में कहां-कहां पर पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी।

लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के बाद सोमवार को वह अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थीं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के दूसरे चरण में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को जो लक्ष्य सौंपे गए हैं, उन्हें पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ पूरा किया जाए। आमजन से अपील की गई कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में सक्रिय सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि जिस तरह हम अपनी जन्म देने वाली मां को सम्मान देते हैं, उसी प्रकार धरती माता को भी आदर और संरक्षण मिलना चाहिए। अभियान के दूसरे चरण में लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। इस संबंध में वन विभाग को न केवल योजना तैयार करनी है, बल्कि पौधों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।

इसके साथ ही पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की स्थिति की समीक्षा करना भी आवश्यक है। अभियान की बेहतर रूपरेखा तय करने के लिए 10 जून को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।


डीसी प्रीति ने चिंता जताई कि प्लास्टिक से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट का कारण बन सकता है।

उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के साथ-साथ प्लास्टिक के उपयोग को भी बंद करना होगा। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से त्यागना चाहिए। स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में जब सभी मिलकर प्रयास करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और हरित वातावरण मिल सकेगा। अगर वन क्षेत्र बढ़ता है तो प्राकृतिक रूप से पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed