{"_id":"6907a09e3127d6389a087227","slug":"pirthi-became-the-new-head-of-the-district-saini-sabha-kaithal-news-c-245-1-kht1011-140109-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिरथी बने जिला सैनी सभा के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिरथी बने जिला सैनी सभा के नए प्रधान
Sun, 02 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
जीते हुए सभी प्रत्याशी लोगों का धन्यवाद करते हुए।
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। जिला सैनी सभा के चुनाव में पिरथी सैनी (सीवन) को नया प्रधान चुना गया है। रविवार को चंदाना गेट सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पाला राम सैनी को 261 वोटों के भारी अंतर से हराया। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल संपन्न हुआ।
चुनाव में कुल 508 में से 430 वोट डाले गए, जिनमें पिरथी सैनी को 344 वोट, जबकि पाला राम सैनी को 83 वोट मिले। तीन वोट रद्द पाए गए। चुनाव अधिकारी लाल चंद सैनी, सह-चुनाव अधिकारी शशी सैनी और बलबीर पटवारी ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की।
महासचिव पद पर रामबीर (लीलू) सैनी को 361 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बलबीर सैनी को 66 वोट प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जगरूप सैनी ने 241 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 359 वोट मिले, जबकि गुरनाम सैनी को 68 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न हुआ। तीनों पदों के लिए तीन-तीन वोट रद्द पाए गए। परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए। इससे पहले उपप्रधान पद पर जगरूप सैनी और सह-सचिव पद पर लक्ष्मण मास्टर (सजूमा) को सर्वसम्मति से चुना गया था।
प्रधान पिरथी सैनी ने जीत के बाद कहा कि यह भाईचारे का चुनाव था, जो कई वर्षों से लंबित था। उन्होंेने कहा कि अब समाज के अधूरे कार्य, विशेषकर धर्मशाला निर्माण जैसे प्रयासों को पूरा किया जाएगा और समाजहित में एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।
पाला राम सैनी बोले- भाईचारे का चुनाव था
पाला राम सैनी ने कहा कि यह भाईचारे का चुनाव था। पिरथी सैनी मेरे भाई और रिश्तेदार हैं। समाजहित में जब भी उनकी या समाज की जरूरत होगी, मैं कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहूंगा।
मुझ पर जताए विश्वास के लिए आभारी हूं: लीलू सैनी
महासचिव चुने गए लीलू सैनी ने कहा कि समाज ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। समाज को आगे ले जाने के लिए वह वरिष्ठों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से कार्य करेंगे।