{"_id":"684b2c838ed7db5d430fda39","slug":"pilot-rehearsal-will-be-held-on-20th-girish-kumar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-668776-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पायलट रिहर्सल 20 को होगी ः गिरीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पायलट रिहर्सल 20 को होगी ः गिरीश कुमार
Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला आरटीए गिरीश कुमार ने वीरवार को कार्यालय में कहा कि 21 जून को अतिरिक्त अनाज मंडी में जिला स्तर पर योग दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले 20 जून को पायलट रिहर्सल भी करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को ड्यूटी आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह सात बजे योग दिवस समारोह का शुभारंभ होगा। इसमें अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र, खिलाड़ी, योग प्रशिक्षु, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स, नेहरू युवा केंद्र के क्लब के सदस्य तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट उपलब्ध कराएंगे। नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यक्रम स्थल पर टेंट, स्टेज, प्रवेश द्वार, सजावट और साफ-सफाई का प्रबंध करेंगे। संवाद
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय राजौंद में योगाभ्यास
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद के स्टाफ ने वीरवार को योग का अभ्यास किया। योग कार्यशाला का आयोजन योग क्लब के इंचार्ज विक्रम सहायक प्राध्यापक इतिहास के मार्गदर्शन में किया गया। योग कार्यशाला में पद्मासन अनुलोम विलोम भ्रामरी ताड़ासन भुजंग बटरफ्लाई और वृक्ष योग क्रियाएं की।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार ने स्टाफ का योग कार्यशाला में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसलिए हमें प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट तक योगाभ्यास करना चाहिए, योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम में राममेहर, रविंद्र कुमार, प्रदीप, दीपक, तरुण, प्रवीण, हरिपाल, सीमा, निशा, राजरानी आदि सदस्य
मौजूद रहें। संवाद