{"_id":"685469308ed94e09920b1492","slug":"pilot-rehearsal-of-yoga-practice-will-be-held-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673766-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योगाभ्यास की आज होगी पायलट रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योगाभ्यास की आज होगी पायलट रिहर्सल
Fri, 20 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग शनिवार को जिला मुख्यालय सहित कैथल के छह खंडों—कलायत, राजौंद, गुहला, सीवन, पूंडरी और ढांड में योग दिवस समारोह का आयोजन करेगा।
इससे पूर्व शुक्रवार को पायलट रिहर्सल होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम शनिवार को संपन्न होगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी (जींद रोड) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
वहीं, पूंडरी में विधायक सतपाल जांबा, कलायत में सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान, गुहला व राजौंद में उपमंडल अधिकारी, सीवन में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, तथा ढांड में तहसीलदार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस समारोह में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, निर्वाचित प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, पंचायत प्रतिनिधि तथा आमजन भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी प्रदान करता है। योग शब्द का अर्थ है “जुड़ना” या “एकजुट होना” और यह शरीर, मन तथा आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। डीसी ने जिलेवासियों से योग कार्यक्रम में शामिल होने को कहा।
खंड स्तरीय कार्यक्रम
n कलायत : नई अनाज मंडी
n
सीवन : राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल
n
ढांड : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
n
गुहला, पूंडरी व राजौंद : संबंधित अनाज मंडियों में आयोजन
योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से होता है सशक्त : डॉ. विनोद
गुहला-चीका। भारतीय योग संस्थान के योग केंद्र, हुड्डा सेक्टर-3 में भारत विकास परिषद शाखा चीका का दो दिवसीय प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर पश्चात भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि योग के अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होता है।
इससे पूर्व शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेम पुनिया, मुरारी लाल गुप्ता और डॉ. मनोज गांधी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार साधकों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से व्यकि्त स्वस्थ रहता है और उसका दृष्टिकोण भी समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक होता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी और शनिवार को मुख्य कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य तथा संस्थान के साधक सक्रिय भागीदारी करेंगे। शिविर के दूसरे दिन भाविप के कोषाध्यक्ष रविंद्र गर्ग, सेवा संयोजक महेंद्र पाल गर्ग, महिला सहभागिता संयोजिका डॉ. सरिता भठ्ठला, डॉ. अशोक भठ्ठला सहित 60 से अधिक साधकों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। संवाद