फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Physical verification of transporters' vehicles will be conducted at the mandi.

Kaithal News: मंडी में ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों का होगा भौतिक सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of transporters' vehicles will be conducted at the mandi.
कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल अनाज मंडी में धान उठान में हो रही देरी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम कैथल को ट्रांसपोर्टरों की ओर से उपलब्ध करवाई गई गाड़ियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। कैथल विस्तार मंडी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के दौरे के दौरान उनके समक्ष शिकायत रखी गई कि संबंधित ट्रांसपोर्टर की ओर से निर्धारित संख्या में गाड़ियां उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। इसके कारण मंडी से धान का उठान प्रभावित हो रहा है। इस पर मंत्री ने एसडीएम को गाड़ियों की वास्तविक उपलब्धता की जांच कर रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा, गेट पास काटने में आ रही नेटवर्क संबंधी दिक्कत को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नेटवर्क की गति बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि खरीद पर प्रक्रिया और धान के उठान में अनावश्यक देरी न हो। मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी में धान के ढेरों पर जाकर नमी की मात्रा का भी आकलन किया। जांच के दौरान धान में नमी निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई। इसके बाद मंत्री श्याम सिंह राणा ने सीवन व चीका मंडियों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed