{"_id":"6913851d4fdecbc1a809c445","slug":"physical-verification-begins-in-mills-kaithal-news-c-245-1-kht1013-140534-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिलों में भौतिक सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिलों में भौतिक सत्यापन शुरू
Wed, 12 Nov 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की राइस मिलों में मंगलवार से भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन केवल एक-दो मिलों में ही स्टॉक का मिलान किया गया, लेकिन अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। जिले की 175 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन होना है, जिसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इनमें दूसरे जिलों के एजेंसी अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।
मामले में अधिकारियों की चुप्पी से जांच को दबाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस बार जिले की मंडियों में गत वर्ष की तुलना में अधिक पीआर धान की आवक दर्ज हुई है। किसानों ने धान खरीद में घोटाले के आरोप लगाए हैं। सरकार ने जांच के आदेश तो दिए हैं, लेकिन जिला स्तर पर जांच को लेकर खानापूर्ति जैसी स्थिति बनी हुई है।
टीम के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार को कुछ मिलों में स्टॉक की भौतिक जांच व दस्तावेजों से मिलान किया गया। अब सभी मिलों में क्रमवार सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी मिल में कमी या गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
जानबूझकर नहीं खरीदा जा रहा हमारा धान ः शहर की नई मंडी में गांव प्यौदा निवासी किसान केशा राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मार्केट कमेटी सचिव पर नीयत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि सचिव जानबूझकर उनके धान की खरीद नहीं कर रहा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं एक अन्य किसान ने बताया कि उसका धान 1860 रुपये प्रति क्विंटल में किसी मिगलानी द्वारा खरीदा गया जबकि सरकारी समर्थन मूल्य इससे अधिक है। किसानों का आरोप है कि सरकारी खरीद प्रणाली में अनियमितताएं की जा रही हैं और दूसरे क्षेत्रों के किसानों के गेट पास काटे जाने की भी आशंका है।
किसानों ने कैथल मार्केट कमेटी सचिव की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में सचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।