{"_id":"66b7c0126fa7a8ebb50c8e75","slug":"pg-course-seats-filled-in-rksd-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-450474-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में पीजी कोर्साें की सीटें भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में पीजी कोर्साें की सीटें भरी
Sun, 11 Aug 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में चौथी व अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। वहीं, कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्साें के लिए दाखिले हो रहे हैं इसी कड़ी में आरकेएसडी कॉलेज में सभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए खुली दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।
हालांकि पीजी पाठ्यक्रमों की लगभग सभी सीटें अब भर चुकी हैं। फिर भी विद्यार्थी रोजाना खुली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने और अपने फार्म जमा कराने के लिए आ रहे हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि अब कुछ आरक्षित श्रेणियों में कुछ सीटें ही शेष रह गई हैं और इसके अलावा पीजी पाठ्यक्रमों के लिए एडेड स्ट्रक्चर में सीटें भर चुकी हैं।
डॉ. गोयल ने कहा कि पीजी पाठ्यक्रमों में सेल्फ फाइनेंसिंग सीटें अब शेष रह गई हैं और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इन बची हुई सीटों पर तत्काल दाखिला ले लें, अन्यथा उन्हें यहां दाखिला नहीं मिल पाएगा। साथ ही यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पोर्टल अब खुला है और विद्यार्थी नए सिरे से पंजीकरण करने के साथ-साथ अपने फार्म को संपादित भी कर सकते हैं। हालांकि यूजी के लिए पोर्टल 14 अगस्त तक ही खुला है, इसलिए जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अभी पंजीकरण कराएं और कॉलेज में आकर बचे हुए विषय-संयोजनों की जानकारी लें और उसके अनुसार अपने फार्म भरें। कॉलेज ने हर यूजी कोर्स में अतिरिक्त दस प्रतिशत सीटों के लिए भी आवेदन किया है। हालांकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से इसकी पुष्टि अभी भी लंबित है। सभी पीजी कोर्स में अब तक लगभग 45 सीटें भर चुकी हैं।