फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Personality development happens not just through face but through behaviour: Rekha Rani

व्यक्तित्व विकास महज चेहरे से नहीं, व्यवहार से होता है : रेखा रानी

Fri, 08 Dec 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Personality development happens not just through face but through behaviour: Rekha Rani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल में वीरवार को महिला अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी एसआई रेखा रानी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महज चेहरे नहीं, व्यवहार से व्यक्तित्व विकास होता है। उन्होंने छात्राओं को अधिकार के प्रति जागरूक भी किया।

कार्यक्रम में करीब 80 छात्राओं व स्टाफ सदस्याें ने हिस्सा लिया। छात्राओं को अधिकारों की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी एसआई रेखा रानी ने कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के संबंध में गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि हमें किसी व्यक्ति के हाव भाव के तहत ही उसके व्यक्तित्व की जानकारी मिल सकती है। यदि कोई व्यक्ति बेशक हमें अच्छा न लगे, लेकिन यदि उसका व्यवहार अच्छा होगा तो हम उसकी कार्यशैली को पसंद करेंगे। इसलिए हमें अपने व्यक्तित्व विकास के लिए सभी पहनावे से लेकर बोलचाल तक को बेहतर करना होगा।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी एसआई रेखा रानी ने कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा करने के गुणों की भी जानकारी दी। कहा कि हमें अपने शरीर को इस प्रकार से बनाना चाहिए कि हम जरूरत पड़ने पर अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सके। इसके लिए उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन की सलाह दी। समझाया कि फास्ट फूड जैसे बर्गर, हॉट डॉग, चिप्स आदि अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से मोटे होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य रेखा खुराना, प्रज्ञा पाशा जैन, लक्षित जैन, जायना जैन, शिवी, वैशाली, अब्दूर, चंचल, रिहानी, महिला थाना की सब इंस्पेक्टर शोभा, हेड कांस्टेबल मीनाक्षी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed