फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Person died under suspicious circumstances in Kaithal SP office

Kaithal: एसपी को दिखाने जा रहा था बेगुनाही का वीडियो, अचानक आई मौत, एसपी कार्यालय में एकदम गिरा

Wed, 19 Apr 2023 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 07:22 PM IST
सार

व्यक्ति एसपी कार्यालय में अचानक गिर गया। कबूतरबाजी के मामले में आढ़ती को पहले आरोपी बनाया गया था, परिजन कि पुलिस जांच में निर्दोष साबित हो चुका था। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

विज्ञापन
Person died under suspicious circumstances in Kaithal SP office
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के कैथल में कबूतरबाजी के एक मामले में आरोपी बनाए जाने पर एसपी के सामने जांच में शामिल होने व अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एसपी कार्यालय में पहुंचे पिहोवा निवासी एक आढ़ती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जांच में शामिल होने के दौरान जैसे ही व्यक्ति एसपी के सामने अपनी बेगुनाही के सबूत पेश करने जा रहा था, तभी एकदम से गिर गया। साथ आए लोग व पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम जिला नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन


मृतक सतीश कुमार के रिश्तेदार पिहोवा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुहला निवासी हरविंद्र सिंह व अन्य लोगों ने सितंबर 2022 में गुहला थाना में एफआईआर करवाई थी। उसमें सतीश का नाम भी लिखवाया गया था। पिछले करीब आठ-नौ महीने से इस मामले की जांच हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में किसी दयानंद नाम के व्यक्ति के खिलाफ कबूतरबाजी की यह एफआईआर थी। इसमें सतीश का कोई रोल नहीं था। दयानंद मंडी में वह सतीश का किरायेदार है। इस कारण पुलिस बार-बार सतीश से पूछताछ कर रही थी। शिकायतकर्ता बार-बार पुलिस को कह रहा था कि सतीश को पूछताछ के लिए उठाओ। पुलिस ने जांच में शामिल करने के लिए उन्हें एसपी कार्यालय में बुलाया था।

पहले एसपी कहने लगे कि आरोपी को गिरफ्तार करो, तो जांच अधिकारियों ने कहा कि इनका कोई कसूर नहीं है। यह एक ईमानदार आदमी है। उसी समय वे एसपी को वीडियो दिखाने लगे तो उनकी मौत हो गई है। शायद दिमाग पर टेंशन होने के कारण उनकी मौत हुई है।

पहले भी पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई बात सामने नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों की वजह से ऐसा हुआ है वे पुलिस से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे उनको जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था और 11 बजे के करीब यह घटना हुई है। मृतक के बेटे संदीप ने इसके लिए उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले व उसके दर्जन भर साथियों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही कहा कि इन लोगों ने सतीश को मामले में इसलिए घसीटा था, क्योंकि वह एक आढ़ती है और मांग करने पर रुपये दे सकता है।


एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि एक पुरानी एफआईआर में सतीश का नाम शामिल था। शिकायतकर्ता व जिन पर आरोप लगे थे, उन्हें जांच के लिए कार्यालय में बुलाया था। वह जैसी ही उन्हें वीडियो दिखाने के लिए आगे मेज की ओर आया तो नीचे गिर गया। मृतक के परिजनों ने जो बयान दिए हैं, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed