{"_id":"65ca9c814fc52d724308d2e4","slug":"permission-sought-from-pwd-for-rented-building-kaithal-news-c-18-1-knl1004-325444-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किराये के भवन की पीडब्ल्यूडी से मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किराये के भवन की पीडब्ल्यूडी से मांगी अनुमति
Tue, 13 Feb 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन के सरकारी अस्पताल चलाने के लिए किराये के भवन की तलाश के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुमति मांगी है। सीवन में अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोसायटी बैंक रोड पर बनी स्वर्गद्वार धर्मशाला का चयन किया है। अब इसकी व्यावहारिकता जांचने के लिए लोक निर्माण विभाग की मंजूरी अनिवार्य है। विभाग की अनुमति के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवन में नए भवन के निर्माण के बाद यहां पर 30 नए बेड का अस्पताल बनाया जाना है। इस भवन के निर्माण के बाद खंड सीवन के 45 से अधिक गांव के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इन गांवों में फर्शमाजरा, गोबिंदपुरा, फिरोजपुर, सैर, सौथा, खेड़ी गुलाम अली, पहाड़पुर, रामदासपुरा, मलिकपुर, पोलड़ व खानपुर सहित अन्य गांव शामिल हैं।
वर्ष 2020 में मिली थी स्वीकृति ः लोगों की मांग को देखते हुए यहां 30 बेड का अस्पताल बनाने का निर्णय वर्ष 2020 में लिया था। इसके बाद एस्टीमेट भेजा। इसी बीच वर्ष 2021 की मई में सीवन की ग्राम पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिला था। पहले तो अस्पताल के भवन का निर्माण किराये का भवन नहीं मिलने के कारण शुरू नहीं हो पाया था। उधर, अब इसके निर्माण के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्राइंग बनाने भी लगभग तैयार है। अब जर्जर हुए भवन को गिराया जाना है। इसके बाद ही आगे निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।