{"_id":"64cc049a4407f7c7d40e6219","slug":"performed-by-playing-drums-and-plates-kaithal-news-c-245-1-kht1002-2749-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढोल और थाली बजाकर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढोल और थाली बजाकर पर किया प्रदर्शन
Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
कैथल। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले वीरवार को लिपिक वर्ग ने ढोल व थाली बजाकर भाजपा के कपिल कमल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे लिपिक वर्ग के सदस्य लघु सचिवालय से चलकर करनाल रोड से होते हुए भाजपा के कपिल कमल कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर 10 मिनट तक ढोल के साथ थाली बजाकर वापस धरना स्थल पर पहुंचे।
इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान राजेंद्र ढुल ने कहा कि लिपिक वर्ग की वीरवार को हड़ताल को पूरा एक महीना बीत गया है। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल के 13 दिन बीत गए है। वीरवार को क्रमिक अनशन पे टिंकू रंगा, नरेश कुमार, गीताराम गोलन, संजीव रोहिला व रामेहर जांगडा भूख हड़ताल पर रहे।
यूनियन के मीडिया प्रभारी मृत्युंजय मारुति ने बताया कि लिपिक वर्ग बेहद शांतिपूर्ण ढंग से धरना स्थल से सचिवालय के बाहरी रोड़ से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल से होता हुआ वापिस धरना स्थल पे पहुंचा। उन्होंने बताया कि काफिले को बाहरी रोड़ से चलकर कोर्ट गेट से होते हुए धरना स्थल पर आना था, परंतु यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पे फैसला लिया कि कोर्ट का कार्य बाधित न हो इसलिए काफिले को कोर्ट गेट से नहीं लेकर जाया जाएगा। काफिले को भाजपा कार्यालय तक ले जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
लिपिकों ने पूरे शांतिपूर्वक तरीके से मार्च निकाला और सरकार को अतिशीघ्र उनकी मांग मानने की अपील की, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसी कड़ी में चार अगस्त को 11 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।
महिला जिला प्रधान प्रगति ने बताया कि सरकार ने रजिस्ट्री पोर्टल से लिपिक का लॉगिन खत्म किया है। इसका असर उनके आंदोलन पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अभी जो कार्य किया जा रहा है, ये टोकन तो हमारे लिपिक साथियों द्वारा हड़ताल पर जाने से पहले ही दिए गए हैं। आगे इसका कार्य कैसे चलेगा ये समय बताएगा।
मंच का संचालन जसबीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर जगदीश फौजी, सुरेश कौशिक, करण सिंह मोगा, अनिल दीक्षित, रविन्द्र, सुरेंद्र कुमार, विजय सुनेजा, खुशीराम, मोहित डोलिया, सरीता, रीतू दीक्षित, अनिता, मनीषा, संतोष व सरोज आदि मौजूद रहे।