फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People's work stalled due to the strike

Kaithal News: हड़ताल से अटके लोगों के काम

Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
People's work stalled due to the strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले के पटवारियों की हड़ताल बुधवार की देर शाम खत्म हो गई। इससे पूर्व हड़ताल से तहसीलों में रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा। इंतकाल, जमाबंदी के साथ प्रमाणपत्र बनाने का काम बाधित रहा।

जिले में प्रतिदिन औसतन 400 से अधिक फरद, 200 इंतकाल, करीब 500 प्रमाण पत्र और लगभग 60 रजिस्ट्रियां होती हैं, जो प्रभावित हो रही थीं। हड़ताल के चलते बुधवार को पटवारखानों के मुख्य द्वारों पर लटके ताले आम जनता को मुंह चिढ़ा रहे थे। राजस्व से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप पड़ने से किसान, बुजुर्ग, विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग ज्यादा परेशान दिखे।
विज्ञापन


हड़ताल से अटके कामों पर कई लोग नाराज भी दिखे। सुबह करीब 11 बजे पटवारखाने के बाहर खड़े कई बुजुर्ग लाठी के सहारे मायूस नजर आए। एक बुजुर्ग ने कहा, “बेटा, दो दिन से गांव से बस का किराया देकर आ रहा हूं ताकि जमीन का इंतकाल दर्ज हो जाए, लेकिन यहां तो ताला लटका है। कोई बताने वाला भी नहीं कि पटवारी साहब कब आएंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य ः जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद होने वाले इंतकाल और बैंक लोन के लिए जरूरी फरद की नकल न मिलने से किसानों के वित्तीय लेनदेन ठप हो गए थे।

छात्रों के लिए प्रवेश और छात्रवृत्ति का समय चल रहा है। डोमिसाइल और जाति प्रमाण पत्र के लिए पटवारी की रिपोर्ट अनिवार्य होने से भविष्य दांव पर लगा था। भूमि पैमाइश और सीमा विवाद से जुड़े दर्जनों मामले लंबित हो गए थे।

देर शाम यूनियन ने प्रदेशभर में निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने पर खुशी जताई है और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। सर्व कर्मचारी संघ ने बुधवार को हड़ताली पटवारियों को समर्थन दिया था। हालांकि देर शाम हड़ताल खत्म होने की खबर पर सभी ने खुशी जताई।
नाराज लोग बोले
n
धनौरी निवासी विकास ने बताया कि वे भूमि के इंतकाल के लिए पटवार भवन पहुंचे थे, लेकिन गेट पर ताला लगा मिला। बिना पूर्व सूचना के समय और मेहनत दोनों व्यर्थ हो गए।


n
गढ़ी पाडल निवासी किशन ने कहा कि वे अपनी जमीन से संबंधित फरद निकलवाने आए थे, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ा।

n
धनौरी निवासी आकाश ने बताया कि वे डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लटका मिला। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई।

n
कृष्ण सांघन निवासी ने बताया कि वे फार्म आईडी पर पटवारी के हस्ताक्षर करवाने आए थे, लेकिन काम अधूरा रह गया। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के कारण चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed