फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People worried due to monkey terror in Guhla Cheeka

Kaithal News: गुहला चीका में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

Sat, 08 Jun 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
People worried due to monkey terror in Guhla Cheeka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शहर में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। झुंड में आने वाले ये बंदर घरों के बाहर रखे सामान, गमलों को तोड़ डालते हैं। घरों के बाहर काम कर रही महिलाओं और खेल रहे बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। पिछले दिनों वार्ड नंबर-16 में घर के आंगन में काम कर रही एक महिला पर बंदरों के एक झुंड में हमला कर उसे बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घर की छतों पर कपड़े सुखाने गई महिलाओं और बच्चों पर बंदर अचानक हमला कर देते हैं। ऐसे हमलों में महिलाएं छत से गिरकर घायल हो रही है और कई बार उनकी जान जाने का खतरा भी बना रहता है। हर रोज हो रहे बंदरों के हमलों से पालिका प्रशासन अनजान बना है। चीका वासी दिलबाग सिंह, रोशन लाल, सोनू, रमेश आदि ने नगर पालिका प्रशासन से मांग रखी है कि बंदरों को पकड़ कर शहर से दूर भेजा जाए।
विज्ञापन


बंदरों की ओर से लोगों को काटने और घरों के बाहर नुकसान करने के सूचना उन्हें मिली है। इन बंदरों को पकड़ कर शहर से बाहर करने के लिए सोमवार से कार्यवाही शुरू करवाई जाएगी। जल्द ही शहर के लोगों को बंदरों से मुक्ति दिला दी जाएगी। -पूजा शर्मा, नपा उपाध्यक्ष, चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंक से कैसे बच सकते हैं...

n
बंदर खाने की वस्तु छीनने के लिए आप पर झपटे तो उससे मुकाबला न करें बल्कि उस वस्तु को दूर फेंक दें।

n
कूड़ादान में कूड़ा डालने के बाद उसके ढक्कन को अच्छी तरह बंद करें।

n
बंदर से नजर न मिलाएं।

n
खाने का सामान पॉलीथिन के लिफाफों की बजाय जूट के बैग में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed