{"_id":"646a6d7e5a4eb7f7a40a0d14","slug":"people-were-troubled-by-the-heat-wave-kaithal-news-c-18-1-128455-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लू के थपेड़ों ने लोगों को सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लू के थपेड़ों ने लोगों को सताया
Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लू के थपेड़ों से लोगों का जन जीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर के समय में लू के चलते लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
अधिक गर्मी होने के कारण दोपहर के समय सभी सड़कें सुनसान रही। लोग गर्मी के समय में केवल शाम के समय ही घर से बाजारों में खरीदारी के लिए निकलते हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल का कहना है मौसम में परिवर्तन चल रहा है। अधिक धूप व लू से बचाव करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। दोपहर को सिर पर कपड़ा लेकर बाहर निकले और बच्चों व बुजुर्गों को धूप में न निकलने दें।
अधिक गर्मी के चलते सांस के मरीजों की भी अधिक दिक्कत बढ़ जाती है। सांस के रोगी घरों में रहें यदि बाहर जाना पड़े तो सिर व नाक को ढक कर रखें। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि इस समय अधिकतम तापमान के बढऩे से खेतों की जमीन के गंदे कीटाणु मर जाते हैं। इसलिए किसानों से आग्रह है कि वे इस समय खेतों में जुताई का कार्य कर लें। इसे उन्हें काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
गर्म हवाएं पशुओं के लिए बनी परेशानी
राजौंद। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग परेशान है। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का भी सहारा ले रहे हैं। वहीं गर्मी का प्रकोप पशुओं व पशुपालकों पर भी बराबर पड़ रहा है।
पशुपालन बलवंत, पाला राम, दलबीर, बलबीर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे से ही गर्मी शुरू हो जाती है जो कि सायं सात बजे तक भी पूरे प्रचंड रूप में रहती है। गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल है, इन गर्म हवाओं का असर पशुओं पर भी हो रहा है। गर्मी के चलते उनके पशुओं का दूध आधे से भी कम हो गया है। पशुओं का चारा सूख और तालाबों का पानी भी सूख रहा है, जिससे पशुओं को पीने के पानी के भी लाले पड़ गए हैं।