फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People were made aware about water conservation

Kaithal News: जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक

Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
People were made aware about water conservation
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिट ने रविवार को दूसरा एक दिवसीय शिविर लगाया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और सामाजिक सरोकारों को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

शिविर के मुख्य वक्ता जल विभाग से बलकार सिंह ने कहा कि जल संरक्षण अभियान का तात्पर्य है। पानी के रिसाव को रोकना, वर्षा जल संचयन करना, जल उपयोग का अनुकूलन करना व जनमानस में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना। उन्होंने इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक अहम कदम बताया। कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि इस शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय के चारों ओर फैली पॉलिथीन को एकत्रित किया। लगभग 10 किलो पॉलिथीन विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों से एकत्र की गई, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। दिव्या गोयल ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और इसके तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने प्राध्यापक उमेश गुप्ता के सहयोग से विद्यालय के बगीचों में पौधों की कटाई, गुड़ाई और छगाई जैसे कार्य किए, जिससे विद्यार्थियों में श्रम की गरिमा और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना का संचार हुआ।
विज्ञापन


हिना मधु, ऐश्वर्या, हंशिका, अंशिका और खुशी ने सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए। इस अवसर पर इंदु वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व की भावना जागृत करने के साथ-साथ जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता का प्रभावशाली माध्यम बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed