फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People were in deep sleep, disaster came with the explosion

Kaithal News: गहरी नींद में थे लोग, धमाके संग आई आफत

Tue, 05 Nov 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Nov 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
People were in deep sleep, disaster came with the explosion
जितेंद्र पांचाल/ गुरमीत सीड़ा।
विज्ञापन

कैथल, गुहला-चीका। चीका के वार्ड नंबर तीन में सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुए मकान के मलबे के नीचे दबने से गहरी नींद में सो रही डेढ़ वर्षीय और 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसे के दौरान मकान में एक साथ 10 लोग सो रहे थे। जहां यह बच्ची और किशोरी सो रही थी, उसके बिल्कुल पास ही सिलिंडर फटा था। सोमवार अल सुबह हुए हादसे ने परिवार ही नहीं, बल्कि आस पास के लोगों को झकझोर दिया है।
हादसे में पीड़ित परिवार के मुखिया बलबीर सिंह कृषि औजार की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। एक साथ दो सिलिंडर फटने के कारण हुए धमाके के साथ घर की दीवारें तक उड़ गई। सिलिंडर फटने से इसके धमाके की आवाज चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मकान में इतनी जोर से धमका हुआ कि घर की मुख्य दीवार रेत की तरह उड़ गई। इसके अलावा घर की दीवारें, फर्नीचर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए और दरवाजे उखड़ कर दूर जा गिरे। घर की मुख्य गली में लगी एक खिड़की और चौखट समेत उखड़कर घर से काफी दूर जा गिरी। वहीं धमाके से घर के आस-पास बने कई मकानों में दरारें आ गईं और 400 फीट दूर तक बने कई मकानों की शीशे चटक गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चीका के वार्ड नंबर तीन में दो सगे भाई बलवान सिंह व बलजीत सिंह अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं और दोनों परिवारों में कुल 10 सदस्य हैं। रात का खाना खाने के बाद बलवान सिंह एक कमरे में सोने चला गया। उनकी पत्नी सुमिता अपनी बेटी कोमल, पुत्र वधु सपना व डेढ़ साल की पोती सुरभि उर्फ रुही के साथ दूसरे कमरे में सो गई। अलग सुबह करीब चार बजे बलवान सिंह के घर वाले हिस्से में जोर से धमाका हुआ और घर की दीवारें ध्वस्त हो गई। मुख्य दीवार के गिरते ही मकान का लेंटर हवा लटक गया और ऊपरी हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अंदर सोए लोग जैसे तैसे कर बाहर निकले और घर की महिलाओं व बच्चों को घर से बाहर निकाला। धमाके के बाद घर का मलबा गिरने से घायल हुई सोलह वर्षीय कोमल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर बाद बलवान की पुत्रवधू सपना ने बताया कि उसकी डेढ़ साल की बेटी भी उसके साथ सोई हुई थी उसे ढूंढा जाए। जिसके बाद बच्ची को मलबे से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में घर के मलिक बलवान व उनकी पुत्रवधू सपना को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएसपी गुहला कुलदीप बैनीवाल व चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। डीएसपी कुलदीप यादव ने परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। हादसे की असली वजह का पता जांच के बाद ही लग पाएगा। परिवार के सदस्य बलजीत सिंह ने बताया कि हादसा घर की एक रसोई में गैस सिलिंडर के फटने से हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाली कोमल व सुरभि उर्फ रुही का सोमवार शाम के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने राहत कार्य शुरू न होने पर जताई नाराजगी

हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस परिजनों का हाल जानने घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। रात के तीन बजे हुए हादसे के बाद सुबह नौ बजे तक भी राहत कार्य शुरू ना होने पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने नाराजगी जताई।


सरकार से दिलवाएंगे हर संभव मदद : बाजीगर

हादसे की जानकारी मिलते ही गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। कुलवंत बाजीगर ने हादसे में दो बच्चों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। कुलवंत बाजीगर ने मौके पर ही मुख्यमंत्री नायब सिंह से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी दी। कुलवंत बाजीगर ने परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बच्चियों के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed