फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People used to consume drugs secretly, the administration got the bushes cut

Kaithal News: लोग छिपकर करते थे नशे, प्रशासन ने कटवाईं झाड़ियां

Thu, 16 Jan 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
People used to consume drugs secretly, the administration got the bushes cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका और पुलिस की जिला नशा मुक्ति टीम ने नशा प्रचलन को रोकने के लिए मोर चढ़ाई तालाब पर व्यापक क्षेत्र में फैली झाड़ियां कटवाईं।

इस कवायद की जिम्मेदारी नगर पालिका सचिव पवन शर्मा और पुलिस के नशा मुक्ति अभियान जिला प्रभारी रामलाल शर्मा के हाथ रही। सुबह जैसे ही जेसीबी मशीन के जरिए कंटीले जंगल को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो मौका स्थल पर मौजूद भारी संख्या में लोगों ने तालियां बजाकर इस कदम का स्वागत किया। जन समर्थन के रूप में महिलाएं, बड़े बुजुर्ग और युवा भी आगे आए।

उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से संबंधित क्षेत्र में नशे का प्रसार किया जा रहा है। शहर वासियों के अनुसार मोर चढ़ाई तालाब क्षेत्र में कुछ समय में अलग-अलग दिन नशे की ओवरडोज से जान गंवाने वाले युवाओं के दो शव भी मिल चुके हैं। इस प्रकार की गंभीर स्थिति से लोग बेहद चिंतित हैं। वे युवाओं को नशे की दुनिया के चक्रव्यूह में फंसता देख परेशान हैं इसलिए नशे के प्रचलन को रोकने के लिए शासन और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग उठ रही है। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस टीम ने नपा सचिव से जेसीबी से सफाई करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


त्वरित संज्ञान लेते हुए नपा सुपरवाइजर सोम प्रकाश शर्मा को जेसीबी हायर कर सफाई का जिम्मा सौंपा गया। कलायत क्षेत्र में नशा तस्करी और नशे पर लगाम

लगाने के लिए नगर पालिका और पुलिस विभाग ने एक संयुक्त अभियान लेकर चल पड़े हैं।

इसके माध्यम से प्रशासन ने नशे के अड्डों और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और कई स्थानों पर दबिश दी। जिला नशा मुक्ति अभियान प्रभारी रामलाल शर्मा ने बताया कि टीमों ने नशे के प्रसार से जुड़े स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया और जंगलों को साफ किया ताकि नशे के कारोबार और इसके असर को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कई संदिग्ध स्थानों पर दस्तक देने का क्रम भी जारी है। साथ ही नगर पालिका ने भी इन स्थानों को साफ करने के लिए सतर्कता बढ़ाई। इस दिशा में हर वर्ग का जन समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed