{"_id":"67a3b967983189266d0665cd","slug":"people-troubled-by-sewerage-problem-in-railway-underpass-kaithal-news-c-18-1-knl1004-575301-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे अंडरपास में सीवरेज समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे अंडरपास में सीवरेज समस्या से लोग परेशान
Thu, 06 Feb 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जींद रोड स्थित जाखोली अड्डा रेलवे अंडरपास में पिछले डेढ़ महीने से सीवरेज के गंदे पानी से जलभराव है। इससे हजारों स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 25 कॉलोनियों के लोग गुजरते हैं, लेकिन गंदे
पानी और बदबू के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
स्थानीय निवासियों का रोष ः महाराजा अग्रसेन कॉलोनी के निवासी दीनदयाल बंसल, रमेश बंसल, नरेश कुमार, देवीराम सैनी और अजय कुमार ने बताया कि सुबह काम पर जाते समय उन्हें इस दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।
जलभराव के कारण कई वाहन सवार फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं, इस गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं ः स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
नाराज लोगों का कहना है कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की हालत बदतर होती जा रही है। लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
समस्या का जल्द समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रशासन को नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान करना चाहिए।