{"_id":"58bf02e54f1c1b5d3ddc4048","slug":"people-protest-road-jaam-petrol-case-file-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में पेट्रोल की बोतलें लेकर आए थे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने खदेड़ने का प्रयास किया तो बरसाई ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में पेट्रोल की बोतलें लेकर आए थे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने खदेड़ने का प्रयास किया तो बरसाई ईंटें
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
युवक सिकंदर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने चौक पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक सिकंदर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व चीका शहर में शराब के ठेकों को बंद किए जाने की मांग को लेकर सिकंदर के परिजनों व दलित समाज के लोगों ने चीका के शहीद ऊधम सिंह चौक पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर ईंटें बरसाईं। शुरू में शांतिपूर्ण लग रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस में एकाएक झड़प हो गई। मामला उस समय बिगड़ गया, जब जाम लगा रहे युवकों को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस के रवैये से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। सरेआम हुई इस पत्थरबाजी से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पत्थरबाजी की इस घटना में किसी को भी चोट लगने की कोई सूचना नहीं है। इस दौरान कुछ दलित युवक हाथों में पेट्रोल की बोतलें लेकर चौक पर बैठ गए परंतु इससे पहले वे अपने इरादों को अंजाम दे पाते पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
क्या है सिकंदर हत्याकांड
गत माह हुए सिकंदर हत्याकांड के शिकायतकर्ता कश्मीर सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि सिकंदर की हत्या शराब कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा की गई है। जिसमें उन्होंने करीब एक दर्जन लोगों पर हत्या करने आरोप लगाया था। वहीं पुलिस द्वारा जांच करने के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ लोग अभी भी फरार चल रहे हैं। चीका शहर को शराब मुक्त क्षेत्र बनाया जाए। सिकंदर हत्याकांड में शराब कारोबार से जुड़े लोगों का नाम आने के बाद मामले के शिकायतकर्ता कश्मीर सिंह ने चीका शहर को ड्राई एरिया घोषित करने के अभियान की शरुआत कर दी और इस मांग को लेकर गत दिनों भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश पिंटू को एक ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमें चीका शहर का धार्मिक महत्व बताते हुए शहर में पूर्ण रूप से शराब बंदी करने की मांग की गई थी। मंगलवार को अपनी इन्हीं मांगों को लेकर दलित युवकों ने शहर के उधम सिंह चौक पर जाम लगा दिया।
डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह ने बताया कि सिकंदर हत्याकांड को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बाकी आरोपी भी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। डीएसपी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस बीच पुलिस ने पत्थरबाजी करने व सरेआम पेट्रोल छिड़ककर अनहोनी करने का प्रयास करने के आरोप में कुछ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहरहाल पुलिस जांच जारी है।